{"_id":"60c7a2868ebc3ec3d62f6734","slug":"agitaion-akhnoor-news-jmu2373298117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर मुंडवाकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर मुंडवाकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। आल जेे एंड के दिव्यांग वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने मांगों लेकर सिर मुंडवाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कस्बे के फव्वारा चौक पर किया गया।
सोमवार को आल जे एंड के दिव्यांग वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अगुवाई में सदस्यों ने कस्बे के फव्वारा चौक पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सुशील शर्मा ने कहा कि सरकार की तरफ से एवाईए राशन कार्ड देने के लिए कदम नहीं उठाया, जबकि एसोसिएशन की तरफ से सभी दिव्यांगों की सूची विभाग को सौंपी जा चुकी है। प्रशासन मात्र आश्वासन ही देता रहा है। उन्होंने कहा कोविड के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने दिव्यांगों को तीन माह की पेंशन अतिरिक्त दी है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने अभी तक दिव्यांगों को आर्थिक मदद के लिए कोई कदम नहीं उठाया। सरकार ने कश्मीर घाटी में शिकारों सहित अन्य जरूरतमंद लोगों को पैकेज की घोषणा की। मगर दिव्यागों की उपेक्षा की।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने दिव्यांगों के लिए शीघ्र ही आर्थिक पैकेज की घोषणा नहीं की, तो दो सप्ताह बाद मुख्य सड़क पर धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में शाम लाल, केवल कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।