{"_id":"60ba78838ebc3e7fd530541f","slug":"agitaion-akhnoor-news-jmu2366497111","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल शक्ति विभाग के जेई के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल शक्ति विभाग के जेई के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। खड़ाह बल्ली तहसील की पंचायत सेड के गजुबन खोहाड़ा के लोगों ने शुक्रवार को जल शक्ति विभाग के जेई के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में पेयजल की किल्लत बनी हुई है। विभाग के अधिकारी तमाशबीन बने हैं।
लोगों ने विभाग के मेकेनिकल इकाई के जेई पवन कुमार के बारे में बताया कि वह अपना काम ठीक से नहीं कर रहा। लोग एक माह से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। लोगों ने बताया कि पवन कुमार ग्यारह वर्ष से तैनात हैं और ड्यूटी लापरवाही से करते हैं और लोगों की समस्याओं की अनदेखी करता है। लोगों ने जेई पवन कुमार का क्षेत्र से तबादला करने की मांग करते हुए कहा कि गर्मी में पानी की अधिक जरूरत रहती है। अभी गर्मी शुरू हुई है। हमें अभी से पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। जब जेई से बात करो तो वह हमारी समस्या को नजरअंदाज कर देता है। लोगों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि इस जेई का जल्द से जल्द तबादला किया जाए। लोगों ने यह भी मांग की कि उन्हें हर रोज पानी मिलना चाहिए।
कुछ लोगों ने कहा कि हम लोग कोरोना से दुखी हैं। दूसरी तरफ पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में काफी रोष देखने को मिला। नायब सरपंच सुभाष चंद्र, तेज राम, भगवान दास, बोध राज, यश पाल, चन्नो देवी, समित्रो देवी, विमला देवी आदि ने बताया कि उक्त जेई कई माह तक अपनी ड्यूटी पर ही नहीं आते हैं, लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि इस जेई को उच्च स्तर पर तालमेल होने की वजह से अपनी ड्यूटी की परवाह नहीं करता है। सभी लोगों ने जेई के तबादले की पुरजोर अपील की है वहीं पता चला है कि उक्त जेई पवन कुमार एक ड्राफ्टमैन है और तीन बार तबादला होने के बावजूद भी क्षेत्र से रिलीव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
------
गजुबन क्षेत्र में डगवेल का पंप खराब था, जिसको बदल दिया गया है। कोई ऐसी बात नहीं है। कुछ विभाग के ही लोग तालमेल खराब कर तमाशा बना रहा हैं।
-पवन कुमार, जेई
------
मैंने अभी पांच-छह दिन ही हुए हैं क्षेत्र में ड्यूटी संभाले। मुझे अभी क्षेत्र की जानकारी भी नहीं है।
-अतुल महाजन, एईई