फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

पेट्रोलियम पदार्थ के बढ़ते दामों पर शीघ्र ही कदम उठाया जाएं

विज्ञापन
agitaion
कस्वे में काग्रेस की और से पेट्रोलियम पर्दार्थो में वढोतरी को लेकर विरोध- प्रदर्शन करते हुए - फोटो : RSPURA
पेट्राअखनूर। देश में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर क्षेत्र के विभिन्नों संगठनों में रोष है। लोगों का कहना है कि इस पर अगर रोक नहीं लगी तो महंगाई में इजाफा होगा। इस दिशा में शीघ्र ही कदम उठाया जाएं।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम पवार ने कहा कि तीन वर्ष से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ रहे हैं। देश में रोजमर्रा की चीजों के दाम आसमान छूने लगे हैं। ऐसे में गरीबों के लिए खाने के लाले पड़ गए हैं। केंद्र सरकार को चाहिए कि पेट्रोल और डीजल के दाम की रोम के लिए कदम उठाए।। सरपंच शमशेर सिंह ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी से लोग चिंतित हैं। तेल के दामों में बढ़ोतरी पर देश में रोजमर्रा की चीजों के दामों में बढ़ोतरी होगी। वाहनों में लोड अनलोड का किराया बढे़गा। इस पर सीधा असर गरीबों पर पड़ेगा। कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा ने कहा कि आए दिन तेल और रसोई गैस के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ रही है। केंद्र सरकार मूक दर्शक बनी है। महंगाई रोकना एक ही तरीका है। तेल के बढ़ रहे दामों पर रोकथाम के लिए कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

-------------------
रंगमंच कलाकार और पत्रकार मोहन सिंह ने कहा कि देश में महंगाई का दौर शुरू हो गया है। गरीब रोजमर्रा चीजों को खरीदने में बेबस हो रहे हैं। केंद्र सरकार को महंगाई की रोकथाम के लिए कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में वृद्धि के विरोध में किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कांग्रेेस नेता चौ. मोहन सिंह के नेतृत्व में शनिवार को पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेेस कार्यकर्ता हाथों में गैस सिलिंडर पर कई प्रकार की तख्तियां लिए हुए थे। जिन पर स्लोगन लिखे थे। दिन प्रतिदिन बढ़ रही पेट्रोल, डीजल, एलपीजी की कीमतों पर केंद्र सरकार रोक नहीं लगा रही है।

चौ. मोहन सिंह ने कहा कि लगभग सौ रुपये प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा है। एलपीजी सिलिंडर 850 रुपये में हो गया है। महंगाई के चलते पहले ही गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। खाद्य पदार्थों में बढ़ोतरी हो रही है। सरसों का तेल 150 रुपये किलो बाजार में बिक रहा है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से मांग करते हुए कहा कि पेट्रोलियम व खाद्य पदार्थों में की जा रही बढ़ोतरी करने के बजाय इसकी कीमतें कम की जाएं।
प्रदर्शन में चमेल सिंह, भूपेंद्र सिंह, लखविंद्र सिंह, गुरदयाल सिंह, जोगिंद्र लाल, कै. सुदेश कुमार, विपिन शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed