फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After sugar cheaper oil and pulses will also be available in ration shops in valley

चीनी के बाद सस्ता तेल और दालें भी मिलेंगी राशन की दुकानों में, तैयारी जनवरी से 

Thu, 14 Nov 2019 02:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा सतीश वालिया, जम्मू
सतीश वालिया, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 Nov 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
After sugar cheaper oil and pulses will also be available in ration shops in valley
तैयारी... - फोटो : अमर उजाला

सरकारी राशन डिपो में जनवरी से चीनी की आपूर्ति शुरू करने की तैयारी के बाद विभाग अब सस्ती दरों पर दालें और खाद्य तेल की आपूर्ति की तैयारी कर रहा है। इसके लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। 

विज्ञापन


उपराज्यपाल प्रशासन भी केंद्र के संपर्क में है। उम्मीद की जा रही है कि इस प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद विभाग के उपभोक्ताओं को दालें और खाद्य तेल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारी भी केंद्र से इस संबंध में संपर्क में हैं। अब उम्मीद है कि आगामी आठ से दस माह के  प्रदेश सचिवालय के सूत्रों के अनुसार वर्ष 2020 से लोगों को सरकारी डिपो में सस्ती दरों पर दालें और खाद्य तेल की आपूर्ति दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में डिपो में आटा, चावल और केरोसिन ही मिल रहा है। चीनी की आपूर्ति दो साल से बंद है जिसे जनवरी से दोबारा शुरू किया जा रहा है। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद विभाग ने सस्ती दर पर दालें और सरसों का तेल देने के लिए केंद्र से स्वीकृति मांगी है। 

पड़ोसी राज्यों हिमाचल, पंजाब में भी योजना को शुरू किया जा चुका है। यहां पर खाद्य आपूर्ति विभाग के उपभोक्ताओं को बाजार से सस्ती दरों पर मिल दालें और खाद्य तेल की आपूर्ति हो रही है। डिपो में सस्ती दर पर दालें देने के लिए तत्कालीन पीडीपी-बीजेपी सरकार ने भी प्रस्ताव भेजा था। जिसे हरी झंडी नहीं मिल पाई थी। 

अब नए सिरे से प्रस्ताव भेजा गया है जिसे मंजूरी मिलने को लेकर विभागीय उच्चाधिकारी आश्वस्त नजर आ रहे हैं। मंजूरी मिलने पर आपूर्ति के लिए संबंधित कंपनी से संपर्क किया जाएगा।

करोड़ों लोग होंगे लाभान्वित 
इस कवायद से प्रदेश के सभी राशन कार्ड धारक परिवारों को लाभ होगा। मौजूदा समय में चने की दाल 80, माश की दाल 100 और मलक मसूर 80 रुपये की दर से बाजार में मिल रही है। डिपो में दालें 60 से 65 रुपये के आसपास देने का प्रस्ताव है। खाद्य तेल में रिफाइंड और सरसों तेल भी सस्ती दरों पर मिलेगा। 

सस्ती दरों पर दालें और अन्य खाद्य सामग्री मुहैया करवाने को प्रस्ताव भेजा गया है। इस पर मंजूरी मिलने की संभावना है। आगामी वर्ष में लोगों को यह सुविधा मिलने की संभावना है। 

-मोहम्मद कासिम, निदेशक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले 

राशन डिपो से दालें और खाद्य तेल की आपूर्ति शुरू करने को लेकर केंद्र सरकार से संपर्क किया जा रहा है। मंजूरी मिलने के बाद डिपो के माध्यम से दालें भी मुहैया करवाई जाएंगी।  
-के पांडूरंग पोले, सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed