{"_id":"5ee464918ebc3e4336016c1b","slug":"after-sarore-and-lakhanpur-now-preparation-of-toll-plaza-at-akhnoor-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरोर और लखनपुर के बाद अब अखनूर में टोल प्लाजा की तैयारी, स्टील ब्रिज के पास किया गया भूमि का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरोर और लखनपुर के बाद अब अखनूर में टोल प्लाजा की तैयारी, स्टील ब्रिज के पास किया गया भूमि का चयन
Sat, 13 Jun 2020 11:00 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू क्षेत्र के लोगों को एक और टोल चुकाने के लिए तैयारी हो जाना चाहिए। सरोर, लखनपुर के बाद अब अखनूर में भी हाईवे पर नया टोल प्लाजा स्थापित करने की तैयारी की जा चुकी है। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम के साथ हाल ही में इलाके का जायजा लिया।
विज्ञापन
फिलहाल अखनूर-जम्मू रोड पर कस्बे के स्टील ब्रिज के पास गांव मालपुर में जमीन का चयन किया गया है। टोल प्लाजा के लिए नहर के दूसरी ओर 25 से 30 कनाल जमीन की जरूरत होगी। इसके अधिग्रहण की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
26 किलोमीटर लंबे अखनूर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग (144ए) को फोर लेन करने काम इस समय तेजी से चल रहा है। इसका काम वर्ष 2021 तक पूरा करने की तैयारी है। बुधवार को रोड पर कस्बे के स्टील ब्रिज के पास गांव मालपुर में बुधवार को एसडीएम नॉर्थ पवन कोतवाल की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची। टीम में शामिल सदस्यों ने गांव मालपुर मेन रोड पर टोल प्लाजा के लिए भूमि का चयन किया।
विज्ञापन
इस जमीन पर टोल प्लाजा के साथ ही शॉपिंग कांप्लेक्स और पार्क बनाने की भी योजना है। नहर के दूसरी ओर 35 से 30 कनाल जमीन अधिग्रहीत करने की योजना है। प्रशासन शीघ्र ही भूमि अधिग्रहण के लिए नोटिस जारी करेगा।
जिस जमीन का प्रशासन ने चयन किया है वह आठ किसानों की है। इन किसानों ने इसका विरोध भी शुरू कर दिया है। किसानों ने निरीक्षण करने पहुंची टीम के सामने भी विरोध किया, फिलहाल अधिकारी किसी बदलाव के मूड में नहीं हैं।