फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After pretending to be sick, a man and a woman fled with jewelry worth three lakhs

Jammu News: बीमार बताकर प्रसाद खिलाया, तीन लाख के जेवर लेकर महिला-पुरुष फरार

विज्ञापन
After pretending to be sick, a man and a woman fled with jewelry worth three lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। सांबा जिले के बाड़ी ब्राह्मणा में सोमवार को अज्ञात महिला एवं पुरुष ने जम्मू निवासी सुभाष कुमारी को बीमार बताकर प्रसाद खिलाया और करीब तीन लाख रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गए। बाड़ी ब्राह्मण पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है।
70 वर्षीय पीड़ित महिला जम्मू के सुभाष नगर की रहने वाली है। वह अपने किसी रिश्तेदार के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए बाड़ी ब्राह्मणा स्थित उसके घर जा रही थी। बाड़ी ब्राह्मणा पहुंचने पर जब वह पैदल जा रही थी तो रास्ते में उसे महिला व पुरुष मिले। इन्हें वह जानती नहीं थी। वे दोनों पंजाबी में बात कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में सुभाष कुमारी ने बताया कि उक्त महिला-पुरुष ने उन्हें रोका और कहा कि वे (सुभाष) कुछ अस्वस्थ लग रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह उनके द्वारा दिया गया प्रसाद ग्रहण कर लेंगी तो वे बिल्कुल ठीक हो जाएंगी। इसके बाद उन दोनों ने प्रसाद निकालकर सामने रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, अज्ञात पुरुष के साथ वाली महिला प्रसाद की पोटली में अपने गहने भी डाल दिए और कहा कि इससे व मंत्र जाप करने से प्रसाद पवित्र हो जाएगा और जिसका फल शीघ्र मिलेगा। इसके साथ ही आरोपी महिला ने सुभाष कुमारी से भी प्रसाद की पोटली में उसके जेवर रखने के लिए कहा।

आभूषण डालने से मना किया तो दबाव बनाया
सुभाष कुमारी ने पहले तो उस पोटली में अपने जेवर डालने से मना किया, लेकिन आरोपी महिला व पुरुष बार-बार कहकर दबाव बनाते रहे। अंतत: सुभाष कुमारी ने झांसे में आकर अपने 2़5 तोले का सोने का कड़ा प्रसाद की पोटली में डाल दिया। इसके बाद फिर आरोपियों ने कुछ और भी जेवर पोटली में डालने के लिए कहा तो उन्होंने आधा तोले की सोने की अंगूठी भी डाल दी।
...और फरार हो गए दोनों आरोपी
सुभाष कुमारी द्वारा पोटली में आभूषण डालने के बाद महिला व पुरुष ने उस पोटली में गांठ बांध दी। इसके बाद कहा कि वे कुछ समय के बाद इस पोटली को खोलकर अपने सोने के जेवर निकाल ले और प्रसाद खाना शुरू करे, तो वे एकदम स्वस्थ हो जाएंगी। इसके बाद महिला व पुरुष दोनों मौके से फरार हो गए। कुछ समय के बाद जब पोटली खोली तो उसमें सिर्फ प्रसाद ही था। जेवर गायब थे। इसके बाद उन्होंने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की बात परिवार के लोगों को बताई और फिर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

ये मामला धोखाड़ी का है। इस मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-राजेश्वर सिंह, थाना प्रभारी बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed