अब नहीं मिलेगा एक बूंद भी: सलाल डैम के गेट बंद, चिनाब नदी का बहाव रोका; जनता बोली-पाकिस्तान को मिला करारा जवाब
जम्मू-कश्मीर के सलाल डैम के सभी गेट बंद कर सरकार ने चिनाब नदी का बहाव पाकिस्तान की ओर रोक दिया है। इस कदम को स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान को करारा जवाब बताते हुए सरकार के फैसले का समर्थन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर स्थित सलाल डैम के सभी गेटों को बंद कर दिया गया है, जिससे रियासी जिले में नदी का जलस्तर बहुत गिर गया है। वहीं बगलीहार जलविद्युत परियोजना से पानी बहता हुआ देखा गया।
#WATCH | Jammu and Kashmir: Water seen flowing from the Baglihar Hydroelectric Power Project Dam on Chenab River, in Ramban. pic.twitter.com/gIavDIMsby
— ANI (@ANI) May 5, 2025विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है।। रियासी में रहने वाले स्थानीय नागरिक दिनेश ने कहा हम खुश हैं कि सरकार ने पाकिस्तान की ओर पानी का बहाव रोक दिया है। पाकिस्तान को पहलगाम में हमारे पर्यटकों की हत्या का करारा जवाब देना चाहिए। सरकार के हर निर्णय से हम सहमत हैं।
#WATCH | Reasi, J&K: Dinesh, a local, says, "We are happy that the government has stopped the flow of water to Pakistan. The way they killed our tourists in Pahalgam, Pakistan deserves a befitting reply. We are with the government in whatever decision they take." https://t.co/NTAceELKwT pic.twitter.com/cfkLNV2Ccc
— ANI (@ANI) May 5, 2025
स्थानीय लोगों में से एक ने कहा, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। सरकार ने बहुत कुछ किया है। पाकिस्तान को हमारी सरकार कई तरीकों से प्रतिक्रिया दे रही है। हम सभी सरकार के पक्ष में हैं।
#WATCH | Reasi, J&K: A local says "This is a very big achievement. This step by the government is very good. Our government is giving Pakistan a befitting reply in a lot of ways. We are all with the government." https://t.co/NTAceELKwT pic.twitter.com/VfsKKznjmF
— ANI (@ANI) May 5, 2025
सरकारी अधिकारियों ने अभी तक रणनीतिक कारणों पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसे एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
#WATCH | Jammu and Kashmir: The Chenab River witnessed a significant drop in water levels in the Reasi district after the closure of gates at the Salal Dam. pic.twitter.com/FITFjKxc8F
— ANI (@ANI) May 5, 2025