फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After all-party meeting, political activities suddenly increased in Jammu and Kashmir

सियासी सरगर्मी: सर्वदलीय बैठक के बाद जम्मू-कश्मीर में एकाएक बढ़ीं राजनीतिक गतिविधियां, बैठकों का दौर तेज

Sun, 27 Jun 2021 04:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 27 Jun 2021 04:43 PM IST
सार

दिल्ली में प्रधानमंत्री की सर्वदलीय बैठक के बाद प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां एकाएक बढ़ गई हैं। नई दिल्ली से वापस पहुंचे राजनेताओं ने अपनी पार्टियों के नेताओं के साथ बैठकों का सिलसिला तेज कर दिया है। 

विज्ञापन
After all-party meeting, political activities suddenly increased in Jammu and Kashmir
उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, फारूक अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला जम्मू, ग्राफिक्स

विस्तार

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जम्मू संभाग के नेताओं को श्रीनगर अहम बैठक के लिए बुलाया है। वहीं भाजपा में भी बैठकों का दौर जारी है। 28 जून को भाजपा ने वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई है। इसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होकर राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। पीडीपी सूत्रों के अनुसार पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जम्मू संभाग के नेताओं को श्रीनगर बुलाया है।

विज्ञापन


सोमवार को जम्मू संभाग के पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती से मिलेंगे। सर्वदलीय बैठक में महबूबा की तरफ से लिए गए स्टैंड के अलावा भविष्य की रणनीति भी तय होगी। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने नई दिल्ली से लौटने के बाद महासचिव संगठन अशोक कौल व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें राष्ट्रीय नेताओं से हुई बैठकों व वहां से मिले दिशा निर्देशों के बारे में बताया।
विज्ञापन


भाजपा 28 जून को जम्मू मुख्यालय में वर्किंग कमेटी की बैठक को भी सेमी वर्चुअल माध्यम से आयोजित करने जा रही है। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, सह प्रभारी आशीष सूद के अलावा सांसद जुगल किशोर शर्मा, प्रदेश के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित होंगे। सर्वदलीय बैठक के बाद होने जा रही इस बैठक में महबूबा मुफ्ती के पाकिस्तान को बातचीत में शामिल करने की मांग का कड़ा विरोध होना भी तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी पार्टी ने भी पार्टी स्तर पर गतिविधियों को बढ़ा दिया है। पार्टी की युवा इकाई ने जम्मू में सड़क पर उतरकर शनिवार को अंबफला चौक में बेरोजगार डेंटल डॉक्टरों के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में युवा इकाई के उपाध्यक्ष रफीक अहमद खान और महासचिव अभय बकाया ने कहा कि सरकार को बेरोजगार डेंटल डॉक्टरों को रोजगार मुहैया करवाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- भारतीय सैन्य ठिकाने पर पहला ड्रोन अटैक: हाई अलर्ट पर सभी एयरफोर्स स्टेशन, डीजीपी ने कही ये बात
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed