फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After a month, the number of infected people has come down

एक महीने बाद हजार से नीचे आया संक्रमितों का आंकड़ा

विज्ञापन
After a month, the number of infected people has come down
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना का कहर थोड़ा कम हुआ है। सोमवार को करीब एक महीने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या एक हजार से कम रही। वहीं 1408 मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ भी हुए। हालांकि, जम्मू जिले में कोरोना विस्फोट जैसे हालात जस के तस रहे और 337 नए मामले आने से यहां पर चिंता की सिथति बरकरार रही। प्रदेश में 14 मरीजों ने दम तोड़। इनमें 11 जम्मू संभाग के व तीन मरीज कश्मीर संभाग से संबंधित थे।
विज्ञापन

प्रदेश में संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 73014 पर पहुंच गया है। हालांकि, एक्टिव मामले 17601 ही हैं। इनमें 10161 जम्मू संभाग व 7440 कश्मीर संभाग में एक्टिव केस हैं। नए मामलों की बात करें तो सोमवार प्रदेश भर में 824 नए मामलों की पुष्टि शाम पांच बजे तक हुई। इनमें जम्मू संभाग से 540 और कश्मीर संभाग से 284 मामले आए।
विज्ञापन

जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 337, राजोरी जिले से 52, उधमपुर से 38, कठुआ से 37, सांबा से 29, डोडा से 11, पुंछ से 10, रामबन से एक, रियासी से 14, किश्तवाड़ से 11 मामले रिपोर्ट हुए। कश्मीर संभाग में श्रीनगर जिले से 105, बडगाम से 27, बारामुला से 26, पुलवामा से 33, अनंतनाग से 18, बांदीपोरा से 9, कुपवाड़ा से 44, गांदरबल से 13, कुलगाम से एक और शोपियां से आठ मामले आए हैं। प्रदेश में 14 नई मौतों के साथ अब तक कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या 1146 पर पहुंच गई है। वहीं अब तक 1581606 टेस्ट हुए हैं और इनमें से 1508592 की रिपोर्ट निगेटिव और 73014 की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed