{"_id":"61d86969bf3bea5ab32f5cae","slug":"after-a-dispute-with-the-police-mehbooba-paid-tribute-by-visiting-her-father-s-grave-said-the-administration-did-not-let-the-workers-go","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुलिस से तकरार के बाद महबूबा ने पिता की कब्र पर जाकर दी श्रद्धांजलि, कहा- प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को नहीं जाने दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुलिस से तकरार के बाद महबूबा ने पिता की कब्र पर जाकर दी श्रद्धांजलि, कहा- प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को नहीं जाने दिया
Fri, 07 Jan 2022 09:56 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग/ श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग/ श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 07 Jan 2022 09:56 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बिजबिहाड़ा में शुक्रवार को अपने पिता और पार्टी के संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद की छठी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्हें प्रशासन से काफी तकरार के बाद मौके पर जाने की अनुमति मिली।
विज्ञापन
अनंतनाग में प्रशासन के अधिकारियों से जानकारी लेती महबूबा मुफ्ती।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडीपी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को बिजबिहाड़ा में शुक्रवार को अपने पिता और पार्टी के संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद की छठी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उन्हें और पार्टी कार्यकर्ताओं को कब्र पर नहीं जाने दिया। काफी तकरार के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने की अनुमति मिली।
विज्ञापन
महबूबा ने ट्वीट कर अपने पिता को उनकी पुण्यतिथि पर याद करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद देने दिया। मुफ्ती मोहम्मद सईद की मृत्यु वर्ष 7 जनवरी 2016 को हुई थी। महबूबा ने लिखा मुफ्ती साहब की छठी पुण्यतिथि पर मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
हम एक सम्मानजनक और सशक्त जम्मू-कश्मीर के उनके दृष्टिकोण पर विश्वास करते हैं और उसके लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कथित तौर पर पीडीपी कार्यकर्ताओं को पार्टी संस्थापक की कब्र पर न जाने देने के लिए स्थानीय प्रशासन पर निशाना साधा।
विज्ञापन
महबूबा ने अपनी टाइम लाइन पर वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह एक पुलिस अधिकारी के साथ बहस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस मेरी पार्टी के उन कार्यकर्ताओं को ढूंढ रही है जिन्होंने शुक्रवार को उनके पिता की कब्र पर फातिहा चढ़ाने की हिम्मत की। किसी के नेता को सम्मान और श्रद्धांजलि देने के एक साधारण काम को भी रोकना प्रदेश प्रशासन की गहरी असहिष्णुता को दर्शाता है।
केंद्र सरकार एक महिला से डरी
बिजबिहाड़ा में मीडिया से बात करते हुए महबूबा ने केंद्र पर बरसते हुए कहा कि इतनी बड़ी सरकार एक महिला और जमात से डरी हुई है। मुझे अपने पिता की कब्र पर आसानी से नहीं जाने दिया गया।
सज्जाद लोन ने भी याद किया
सईद को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें उनके अधीन काम करने का मौका मिला। उनके असामयिक निधन ने जम्मू-कश्मीर की राजनीति में एक बहुत बड़ा शून्य छोड़ दिया है।