फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After 75 years of independence, electricity reached Gurez village of Kashmir, villagers were happy to see the

J&K: आजादी के 75 साल बाद कश्मीर के गुरेज गांव में पहुंची बिजली, पहली बार बल्ब देखकर ग्रामीणों के खिले चेहरे

Thu, 29 Aug 2024 02:38 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Thu, 29 Aug 2024 02:38 PM IST
सार

आजादी के 75 साल बाद असीम फाउंडेशन की कौस्तुभ सोलर माइक्रो ग्रिड परियोजना से गुरेज घाटी के दो गांवों में पहली बार बिजली पहुंची जिससे ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे।

विज्ञापन
After 75 years of independence, electricity reached Gurez village of Kashmir, villagers were happy to see the
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदीपोरा के गुरेज घाटी में नियंत्रण रेखा से मात्र एक किलोमीटर दूर स्थित अति संवेदनशील दो रिफ्यूजी गांवों में आजादी के 75 साल बाद पहली बार बिजली पहुंची। पहली बार बल्ब देख ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। ''कौस्तुभ'' सोलर माइक्रो ग्रिड परियोजना के उद्घाटन के साथ गुरेज घाटी में एक महत्वपूर्ण विकास हुआ। इस परियोजना का नाम मेजर कौस्तुभ राणे (सेना मेडल) के सम्मान में रखा गया है, जिन्होंने 36 राष्ट्रीय राइफल्स के साथ 2018 के ऑपरेशन के दौरान बलिदान दिया था। परियोजना का उद्देश्य दूरदराज के गांवों को एक भरोसेमंद और टिकाऊ बिजली स्रोत प्रदान करना है।

विज्ञापन


असीम फाउंडेशन ने पहल करते हुए इन अलग-थलग समुदायों की बिजली की तत्काल आवश्यकता को पूरा किया। नव स्थापित चार किलोवाट सोलर माइक्रो ग्रिड रिफ्यूजी 1 में 121 निवासियों के घरों और 86 की आबादी वाले रिफ्यूजी 2 गाव को सेवा प्रदान करेगा। इस विकास से लाइट, हीटिंग और अन्य महत्वपूर्ण जरूरतों के लिए लगातार बिजली की पेशकश करके दैनिक जीवन में बदलाव की उम्मीद है।
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में असीम फाउंडेशन के अध्यक्ष सारंग गोसावी और पंद्रह फाउंडेशन सदस्यों सहित ग्रामीणा उपस्थित थे। कार्यक्रम में मेजर कौस्तुभ राणे के माता-पिता, 50 छात्र और 110 स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे। सभी ने इसे एक मील का पत्थर ठहराया। इस सौर माइक्रोग्रिड का जुड़ना रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इन गांवों के निवासियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो चुनौतीपूर्ण इलाकों में ऐसी परियोजनाओं के मानवीय और रणनीतिक मूल्य दोनों को उजागर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed