फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Advocate Aditya Gupta became PDP youth unit president

Jammu News: एडवोकेट आदित्य गुप्ता बने पीडीपी युवा इकाई अध्यक्ष

विज्ञापन
Advocate Aditya Gupta became PDP youth unit president
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने रविवार को अपनी युवा इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा की। पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने युवा नेताओं की नई टीम को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि यह बदलाव युवाओं को सशक्त बनाने के लिए पार्टी के नए प्रयास का प्रतीक है।
विज्ञापन




घोषित सूची के अनुसार एडवोकेट आदित्य गुप्ता को पीडीपी युवा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नजमू साकिब को उपाध्यक्ष, मोहित भान को महासचिव (संगठन) बनाया गया है। इसके अलावा आजाद परवाज को महासचिव (उत्तर कश्मीर), शाहनवाज को महासचिव (मध्य कश्मीर), नीरज चंदेल को महासचिव (जम्मू), तनवीर हुसैन को महासचिव (चिनाब) और ऐजाज सुबंडिया को महासचिव नियुक्त किया गया है। महबूबा मुफ्ती ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि ये युवा नेता संगठन को मजबूत बनाने और प्रदेश के युवाओं की आकांक्षाओं को स्वर देने में अहम भूमिका निभाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed