{"_id":"6573832ded3c7f6a3a077bf7","slug":"administrative-news-jammu-news-c-10-jmu1037-258243-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों को सड़कों से जोड़ने पर काम हो तेज : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों को सड़कों से जोड़ने पर काम हो तेज : डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गांवों के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए सड़कों का काम समय पर पूरा किया जाए। यह बात उपायुक्त सचिन कुमार वैश्य ने जिले में पीएमजीएसवाई सड़कों की प्रगति का आंकलन के लिए आयोजित बैठक में कही। अधिकारियों को सड़क निर्माण में उत्पन्न बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए। परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा और गुणवत्ता मानकों का पालन करने के लिए कहा। बताया कि प्रशासन का ध्यान ग्रामीण कनेक्टिविटी को बढ़ाने पर है और पीएमजीएसवाई परियोजनाएं इस लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। चुनौतियों पर काबू पाने के लिए मिलकर काम करें और ग्रामीण समुदायों के लाभ के लिए समय पर पूरा करें। बैठक में एसई पीएमजीएसवाई, एक्सईएन पीएमजीएसवाई, डीएफओ जम्मू और मुख्य योजना अधिकारी उत्तम सिंह सहित अधिकारी उपस्थित थे।