{"_id":"64d7e88b4e56e6d099036724","slug":"administration-rescue-families-akhnoor-news-c-269-1-jou1001-179-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गांव इंद्री में चिनाब का कच्चा बांध टूटा, 33 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गांव इंद्री में चिनाब का कच्चा बांध टूटा, 33 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरिया का जलस्तर बढ़ने से हुई मुसीबत, एसडीएम के अनुसार अब स्थिति काबू में
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। दरिया चिनाब का जलस्तर बढ़ जाने पर शुक्रवार रात को खौड़ के गांव इंद्री के 33 परिवारों को आनन-फानन सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया। घटना का कारण भूमि कटाव से चिनाब के तट का कच्चा बांध टूट जाना बताया जा रहा है। हालांकि, सुबह जलस्तर कम हो गया इसलिए लोग वापस अपने घरों में आ गए हैं।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिन में ही दरिया का जलस्तर बढ़ने लगा था और गांव इंद्री के पास से भूमि कटाव होने लगा था। धीरे-धीरे हो रहे भूमि कटाव से देर रात को गांव के पास का कच्चा बांध टूट गया, जिससे गांव के लोग डर गए। वे प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग को कोसने लगे और नारेबाजी करने लगे। इसकी सूचना गांव के नायब सरपंच अनिल महाजन ने एसडीएम खौड़ अनिल कुमार ठाकुर को दी। एसडीएम ने आधी रात को गांव इंद्री में पहुंचकर 33 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करवाया। साथ ही उच्च अधिकारियों से बात कर कटाव की रोकथाम के लिए बाढ़ नियंत्रण विभाग से आपात काम लगाने के निर्देश दिए।
एसडीएम पूरी रात गांव इंद्री के लोगों के साथ दरिया चिनाब पर रहे। शनिवार सुबह बाढ़ नियंत्रण विभाग की तरफ से चिनाब के तट को मजबूत करने के लिए पत्थरों के बॉक्स बना कर तट पर डाले गए। विभाग और एसडीएम के अनुसार अब स्थिति काबू में है। वहीं, नायब सरपंच के अनुसार चिनाब के तट पर बना कच्चा बांध रात को आधे से अधिक टूट गया था। आधे बांध ने चिनाब के जलस्तर को रोके रखा। नहीं तो कुछ भी हो सकता था।