{"_id":"69e3fa8f3921eb43d409c774","slug":"administration-news-samba-news-c-272-1-raj1001-107040-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रवि कुमार सिहाग राजोरी के नए एडीसी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रवि कुमार सिहाग राजोरी के नए एडीसी नियुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बीजीएसबीयू के रजिस्ट्रार का अतिरिक्त पदभार भी मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के आदेश से प्रशासनिक हित में रवि कुमार सिहाग को को चंद्र प्रकाश के स्थान पर अतिरिक्त उपायुक्त राजोेरी के पद पर नियुक्त किया गया है। सिहाग सामान्य प्रशासन विभाग में समायोजन के आदेश की प्रतीक्षा कर रहे थे। चंद्र प्रकाश आगे की नियुक्ति के आदेशों की प्रतीक्षा करेंगे। इसके अतिरिक्त रवि कुमार सिहाग अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबीयू) राजोेरी के रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। इस प्रकार डीसी अभिषेक शर्मा को बीजीएसबीयू के रजिस्ट्रार के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।
-- -- -- -
डेढ़ साल से बीजीएसबीयू को स्थायी रजिस्ट्रार का इंतजार
बीजीएसबीयू में पिछले डेढ़ साल से स्थायी रजिस्ट्रार की नियुक्ति न होने का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन लंबे समय से अस्थायी व्यवस्थाओं के सहारे चल रहा है। इससे प्रशासनिक कार्यों पर भी असर पड़ने की बात सामने आ रही है।बार-बार अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार देना पड़ रहा है। यह स्थिति न केवल प्रशासनिक निरंतरता को प्रभावित कर रही है बल्कि नीतिगत निर्णयों और विकास कार्यों में भी देरी का कारण बन रही है। शैक्षणिक और प्रशासनिक हलकों में इस बात को लेकर चिंता जताई जा रही है कि एक प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थान में इतने लंबे समय तक स्थायी रजिस्ट्रार का पद खाली रहना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि स्थायी नियुक्ति से न केवल प्रशासनिक मजबूती आएगी, बल्कि विश्वविद्यालय के विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।