{"_id":"693c89c56820bed5050b1945","slug":"administration-news-samba-news-c-272-1-raj1001-106139-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हाईवे निर्माण में आ रही रुकावटों के \nबारे में जिला प्रशासन को करें रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हाईवे निर्माण में आ रही रुकावटों के बारे में जिला प्रशासन को करें रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डीसी ने सुंदरबनी-बीजी हाईवे स्ट्रेच पर काम की प्रगति की समीक्षा कर दिए निर्देश
- समस्याओं के समाधान, काम पूरा करने के लिए टाइमलाइन पर मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। डीसी अभिषेक शर्मा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-144 पर सुंदरबनी से बीजी सेक्टर स्ट्रेच तक चौड़ीकरण और अपग्रेडेशन के काम की प्रगति की समीक्षा की। डीसी ने लंबित मामलों को हल करने के लिए तय समयसीमा का सख्ती से पालन करने के साथ हाईवे निर्माण में आ रही रुकावटों के बारे में जिला प्रशासन को तुरंत बताने का निर्देश दिया।
बैठक में काम की गति बढ़ाने और परियोजना समय पर पूरी करने में आ रही रुकावटों को दूर करने पर मंथन किया गया। डीसी ने ठंडापानी, बाखड़ और गलुथी कोटली स्ट्रेच का डिटेल्ड असेसमेंट किया। जमीन से जुड़े विवाद और खरीदने की जरूरत, डंपिंग जगहों की पहचान व हर सेक्शन के पूरा होने की अनुमानित टाइमलाइन पर चर्चा हुई। डीसी ने संबंधित एजेंसियों को सभी स्ट्रेच पर प्रगति तेज करने का निर्देश दिया। सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए डीसी ने निर्माण एजेंसियों को सियोट समेत कमजोर जगहों पर रंबल स्ट्रिप्स बिछाने, साइनेज व ब्लिंकिंग लाइटें लगाने का निर्देश दिया। हाईवे प्रोजेक्ट को आसानी से आगे बढ़ाने, आने-जाने वालों, स्थानीय लोगों व इलाके में डिफेंस मूवमेंट को फायदा पहुंचाने के लिए समन्वय के साथ काम करने के लिए कहा गया। बैठक में प्रोबेशनर सीरत बाजी, बीआरओ के प्रतिनिधि, प्रीतम कुमार, मनुमय विष्ट और अन्य अधिकारी शामिल रहे।