फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Administration news

Jammu News: मंत्री ने की प्रधानमंत्री वन धन विकास योजना की समीक्षा

विज्ञापन
Administration news
बैठक में मंत्री जावेद अहमद राणा व अन्य। सूचना विभाग
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री वन धन विकास योजना (वीडीवीवाई) के कार्यान्वयन की समीक्षा शनिवार को जम्मू: जल शक्ति, वन, पारिस्थितिकी व पर्यावरण और जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने की। स्वयं सहायता समूहों के गठन, उनकी कार्यप्रणाली और वित्तीय व भौतिक प्रगति को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंत्री ने निर्देश दिए कि इस योजना का उद्देश्य जनजातीय समुदायों, विशेषकर महिलाओं को स्थायी आजीविका और आय के साधन उपलब्ध कराना होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को नए एसएचजी के गठन में तेजी लाने, उन्हें तकनीकी व संस्थागत सहायता देने और दूरदराज के इलाकों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। जनजातीय उत्पादों को क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर बाजार (मार्केट लिंकेज) से जोड़ने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनजातीय मामलों के विभाग और जेकेआरएलएम के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए कहा गया। जेकेआरएलएम के मिशन निदेशक तथा जनजातीय मामलों के विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed