{"_id":"690a6cc7e4d26e00a400483f","slug":"administration-news-jammu-news-c-10-jmu1041-755128-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन विकास के लिए रोेपवे परियोजना जल्द पूरी करें : डुल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन विकास के लिए रोेपवे परियोजना जल्द पूरी करें : डुल्लू
विज्ञापन
- मुख्य सचिव ने बैठक कर प्रदेश में एनएचएलएमएल की प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
- सोनमर्ग-थजवास, दोधपथरी-दिस्कल, भद्रवाह-सियोझदार, बालटाल-अमरनाथ, पहलगाम-अमरनाथ, नासरी सुरंग-सनासर रोपवे पर हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने मंगलवार को प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड (एनएचएलएमएल) द्वारा संचालित प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को एनएचएलएमएल के साथ बेहतर समन्वय बनाते हुए तय समय में कार्य पूर्ण करने को कहा। बोलें, ये परियोजनाएं सामाजिक आर्थिक महत्व की हैं, जो जम्मू-कश्मीर में बेहतर कनेक्टिविटी, पर्यटन और रसद विकास में विशेष योगदान दे रही हैं। इसमें लापरवाही न बरतें।
बैठक में मुख्य रूप से पर्वतमाला योजना के तहत रोपवे परियोजनाओं, कटरा में इंटर मॉडल स्टेशन (आईएमएस) और जम्मू में मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी) की स्थिति पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने सोनमर्ग-थजवास, दोधपथरी-दिस्कल, भद्रवाह-सियोझदार, बालटाल-अमरनाथ, पहलगाम-अमरनाथ, नासरी सुरंग-सनासर, शंकराचार्य रोपवे परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। बताया कि एनएचएलएमएल द्वारा सात प्राथमिकता वाली पीपीपी परियोजनाओं के लिए डीपीआर तैयार करने के लिए नवंबर 2025 तक के लिए टेंडर जारी किया गया है।
मुख्य सचिव ने समय पर डीपीआर तैयार करने का निर्देश देते हुए कटरा में निर्माणाधीन इंटर मॉडल स्टेशन (आईएमएस) की प्रगति की समीक्षा की, जो श्री माता वैष्णो देवी तीर्थस्थल पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए रणनीतिक महत्व की एक प्रमुख परियोजना है। एमएमएलपी जम्मू की स्थिति का आकलन करते हुए उन्होंने भू-तकनीकी सर्वेक्षण और मांग आकलन सहित डीपीआर संबंधित कार्यों को शुरू करने की सुविधा के लिए परियोजना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर करने में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन
बैठक में बताया गया कि एनएचएलएमएल द्वारा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को मानक लागत पर आधारित एक वित्तीय मॉडल प्रस्तुत किया गया है जिसकी व्यवहार्यता और कार्यान्वयन रूपरेखा की वर्तमान में जांच की जा रही है। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने को कहा।