फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Administration News

Jammu News: जम्मू कश्मीर में उद्योग मैत्री वातावरण बनाने की तैयारी

विज्ञापन
Administration News
-देश-विदेश के निवेशकों को किया जाएगा आकर्षित, बुनियादी ढांचे का होगा विस्तार
विज्ञापन

उप राज्यपाल की अध्यक्षता में उद्योग विभाग में एडवाइजरी बोर्ड का गठन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में उपराज्यपाल की अध्यक्षता में एडवाइजरी बोर्ड का गठन किया गया है। बोर्ड में गैर कर्मी 15 से अधिक सदस्य नहीं होंगे और तीन साल की अवधि में उनकी रोटेशन पर नियुक्ति होगी। बोर्ड तिमाही स्तर पर लक्ष्यों और गतिविधियों की गति की समीक्षा करेगा। बोर्ड जम्मू कश्मीर में उद्योग मैत्री वातावरण को बढ़ावा देने पर काम करेगा।

बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने और नियमों व कानूनों को सरल ढंग से जमीनी स्तर पर उतारने का काम करेगा। बोर्ड जम्मू कश्मीर में क्षेत्रीय स्तर पर निदेशकों को आकर्षित करने के लिए रणनीति और प्रयास करेगा। बुनियादी ढांचे में अंतर को पाटने के साथ ट्रेड का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ उद्योग क्षेत्र का विस्तार करने के लिए प्रौद्योगिकी को अधिक अपनाने पर जोर दिया जाएगा। स्थानीय क्षेत्रों के साथ केंद्र शासित प्रदेश में आर्थिक विकास के लिए गाइडलाइन दी जाएगी। एमएसएमई क्षेत्र के विकास के लिए सरकार को सुझाव दिए जाएंगे। बोर्ड में उपराज्यपाल को चेयरमैन, मुख्य सचिव जम्मू कश्मीर को उपचेयरमैन, प्रशासनिक सचिव उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को सदस्य सचिव, प्रबंध निदेशक जम्मू कश्मीर ट्रेड प्रोमोशन आर्गनाइजेशन (जेकेपीटीओ) को सदस्य, निदेशक उद्योग विभाग कश्मीर/जम्मू को सदस्य, औद्योगिक लीडर्स (राज्य व राज्य के बाहर से) को विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व के लिए अधिकतम नौ सदस्य, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से अध्यक्षों में अधिकतम पांच सदस्य और निदेशक अग्रणी इंडस्ट्रीज (आईआईटी जम्मू, आईआईएम जम्मू, एनआईटी श्रीनगर आदि) से अधिकतम दो सदस्य लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed