{"_id":"65e0f266417b5acd88098977","slug":"administration-news-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-100366-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डीडीसी ने राह और सलयोट के लोगों की समस्याएं सुनीं, अफसरों को समाधान के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डीडीसी ने राह और सलयोट के लोगों की समस्याएं सुनीं, अफसरों को समाधान के दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सुरेश शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दरबार लगाया
अखनूर। भाजपा नेता जिला विकास परिषद के सदस्य पंडित सुरेश शर्मा ने विधानसभा छंब के ब्लॉक चौकी चौरा की पंचायत राह और सलयोट में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दरबार लगाकर लोगों की जन समस्याओं को सुना। दरबार में दोनों पंचायत के लोगों ने हिस्सा लिया और अपने-अपने क्षेत्र में आ रही समस्याओं से सुरेश शर्मा को आगवत करवाया।
सुरेश शर्मा ने परेशानियों को सुनकर प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत समाधान करने को कहा। कुछ समस्याओं का समाधान मौके पर किया गया। सुरेश शर्मा ने कहा की ब्लॉक मैरा मान्द्रियां और चौकी-चौरा में तीव्र गति से विकास कार्य किए जा रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत राह हरदू में 3.50 करोड़, साई गाला में 4.46 करोड़, सलयोट में 1.39 करोड़, सलयोट दृतय में 2.79 करोड़ की राशि पानी की नई परियोजनाओं पर खर्च की जा रही है। इनका निर्माण कार्य पूरा होने पर इलाके में पानी की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं, हर गांव मोहल्ले को पक्की सड़क के साथ जोड़ने का प्रयास जारी है। हाल ही में दोनों पंचायत में 34 लाख की लागत से नई सड़कों के निर्माण कार्य पूरे किए गए हैं। आगामी दिनों में और भी सड़कों पर काम किया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम आवास योजना के तहत पंचायत राह और सलयोट में 50 पक्के घर बन रहे हैं। जिन गांवों में लो वोल्टेज की समस्या थी, वहां पर नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं और कुछ आने वाले दिनों में लगाए जाएंगे। सुरेश शर्मा ने कहा चौकी चौरा में डिग्री कॉलेज बनाने को लेकर प्रयास जारी हैं।
जनता दरबार में ब्लॉक विकास अधिकारी चौकी चौरा तस्लीम वानी, नायब तहसीलदार अशफाक अहमद फनी, रेंज ऑफिसर राकेश वर्मा, सहायक कार्यकारी अभियंता राकेश गुप्ता, सहायक कार्यकारी अभियंता केवल कृष्ण, रवि शर्मा, कृषि विस्तार अधिकारी गुरु राम, डॉ. विजय सुदन, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैप्टन बीडी शर्मा, बाबा परशोत्तम कैप्टन दौलत राम, रिटायर हेड मास्टर पुरुषोत्तम लाल, राजकुमार, रतन वर्मा, नरेश कुमार, अविनाश शर्मा, श्यामलाल, रमेश शर्मा, कौशल गुप्ता, रणजीत सिंह, विशाल शर्मा, तिलकराज मौजूद रहे।