{"_id":"6272eb6f2b29e5192b01357a","slug":"administration-jammu-city-news-jmu2591459143","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिसाव रोकने के लिए पानी की तरह बहेगा पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिसाव रोकने के लिए पानी की तरह बहेगा पैसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए नगर निगम सख्त हो गया है। इसके लिए जलशक्ति विभाग को पानी के रिसाव (लीकेज) को रोकने के लिए निर्देश दिए हैं। पुराने पाइपों को बदलने के साथ ही पूरी योजना के लिए 92 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस संबंध में मेयर चंद्र मोहन गुप्ता की जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है।
शहर में पानी के पाइपों में रिसाव होना बड़ी समस्या है। एक मिलियन गैलन पानी प्रतिदिन (एमजीडी) व्यर्थ बहता है। जबकि शहर को दस एमजीडी पानी रोजाना कम मिलता है। समस्या के निदान के लिए नगर निगम ने जलशक्ति विभाग को निर्देश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि शहर में पानी के रिसाव के चलते समस्या बढ़ रही है। गर्मी में लोगों को जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल रहा है। इसलिए जल्द पानी के रिसाव को रोका जाए। साथ ही पुराने पाइप को भी बदला जाए। इस संबंध में मेयर चंद्र मोहन गुप्ता की जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है। समस्या के निदान के लिए 92 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। नगर निगम राशि को जलशक्ति विभाग को व्यवस्था ठीक करने के लिए जारी रहेगा।
शहर में पानी की किल्लत दूर की जाएगी। इस साल पूरे ढांचे में बदलाव लाया जाएगा। पहले चरण में पानी के रिसाव को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे। धनराशि जल्द ही जारी की जाएगी।
विज्ञापन
- चंद्र मोहन गुप्ता, मेयर, नगर निगम