फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Administration discusses BDC President with epidemic prevention

प्रशासन ने बीडीसी अध्यक्ष से की महामारी से रोकथाम पर चर्चा

विज्ञापन
Administration discusses BDC President with epidemic prevention
सांबा। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर जम्मू कश्मीर के एलजी ने संक्रमण की रोकथाम के लिए कुछ आदेश दिए हैं। उन आदेशों को लेकर जिला मुख्यालय नंदनी में जिला प्रशासन ने बीडीसी चेयरपर्सन के साथ एक बैठक का आयोजन किया।
विज्ञापन

बीडीसी अध्यक्ष घगवाल विजय टंगोत्रा ने प्रशासन से अनुरोध किया कि हर गांव में ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ बिस्तरों की सुविधा और आइसोलेशन वार्ड बनाए जाएं। 45 वर्ष से कम आयु वर्ग के सभी नागरिकों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाए। प्रत्येक वार्ड और गांव को सैनिटाइज और डी फॉगिंग किया जाए, ग्रामीण क्षेत्रों में मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया जाए, 24 घंटे लगातार बिजली और पानी की आपूर्ति को सूचारू बनाया जाए, जेई, एई, आदि जैसे अधिकारी और विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारियों को अपना संबंधित मुख्यालय नहीं छोड़ना चाहिए और उन्हें इस महामारी के दौरान लोगों की 24 घंटे सेवा करने का विचार करना चाहिए। छात्रों की ट्यूशन फीस रद्द की जाए, छात्रों को अगले मानकों पर पदोन्नति दी जाए, दुकानदारों, विक्रेताओं, यात्री बस, यात्री मेटाडोर, ऑटो, लोड कैरियर के चालकों और कंडक्टरों के लिए विशेष पैकेज जारी किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि यह एकता का समय है। इस महामारी के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed