फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   administration

खौड़ राजस्व विभाग में स्टाफ की भारी कमी

विज्ञापन
administration
ज्यौड़ियां। खौड़ तहसील कार्यालय के आधीन सभी चार नियाबतों में स्टाफ की भारी कमी है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि खौड़ के अधीन चार नियाबतें सामोआ, चक मलाल, घिगडेयाल तथा खौड़ हैं। इनमें से दो नियाबतें लंबे अरसे से बिना नायब तहसीलदार के चल रही हैं। इसके चलते राजस्व विभाग खौड़ के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पटवारियों के तीन पद खाली हैं। खौड़ तहसील के अधीन 12 हल्के हैं और 9 फील्ड पटवारी हैं, जबकि तीन पद खाली हैं। चारों नियाबतों में क्लर्क के पद भी खाली हैं। एक अधिकारी ने बताया कि यह हम भी जानते हैं कि तहसील कार्यालय में कामकाज कराने आ रहे क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें हम भी क्या करें। स्टाफ की कमी है, जिसके चलते लोगों को अपने छोटे-छोटे काम कराने के लिए कार्यालय के कई-कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय खौड़ के बाहर अपने कामकाज को लेकर पहुंचें साहिल चौधरी, बचन लाल तथा गनेश राज ने बताया कि इस गर्मी में हम लोग पांच दिन से अपनी जमीन की नकल लेने के लिए आ रहे हैं, लेकिन हमें पटवारी ही नहीं मिल रहे हैं। हम सुबह आते हैं और शाम को जाते हैं। हमें हर रोज सुनने को मिलता है कि पटवारी फील्ड में गया है। अगर कोई पटवारी हमें मिल भी जाता है तो उस पर काम का इतना बोझ होता है कि वह खुद हमें परेशान दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तहसील कार्यालय में एक पोस्ट ओ क्यू की होती है। जो कार्यालय की रीढ़ होता है। क्योंकि ओक्यू के पास तहसील का पूरा रिकार्ड और दस्तावेज रहता है। वह पद लगभग पांच साल से खाली है। जूनियर असिस्टेंट के कुल 6 पद हैं, जिनमें से 4 खाली हैं। अर्दली के 6 पद हैं, लेकिन खौड़ में तीन हैं और तीन खाली हैं। तहसील कार्यालय खौड़ में लोगों की जमीन के दस्तावेज की रात के समय रखवाली करने के लिए चौकीदार तक नहीं है। इसको लेकर भी लोगों को चिंता बनी रहती है कि कहीं चोरी की वारदात न हो जाए।
अधिकारियों तथा कर्मचारियों के अनुसार तीन कंप्यूटर आपरेटर की जरूरत है। नियाबतों में चपरासी तक नहीं है। हमें खुद ही पानी लाकर पीना पड़ता है। अगर हमारे पास अन्य किसी दूसरे विभाग का अधिकारी आ जाए तो हमें चपरासी का काम खुद ही करने पड़ता है।

--------------
यह सही है कि राजस्व विभाग खौड़ के तहसील कार्यालय में स्टाफ की कमी है। इसके लिए हमने उपायुक्त जम्मू को लिखित में अवगत कराया है और अनुरोध किया है कि यहां स्टाफ की कमी को पूरा कराया जाए। हमें आशा है कि जल्द ही स्टाफ की कमी को पूरा कर दिया जाएगा।
-सुदेश कुमार शर्मा, तहसीलदार, खौड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed