{"_id":"6101a4608ebc3e08a6763e75","slug":"adininistration-samba-news-jmu240430383","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमजीएसवाई से जुड़े 95 प्रतिशत से अधिक गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमजीएसवाई से जुड़े 95 प्रतिशत से अधिक गांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले के 95.45 प्रतिशत गांवों को प्रमुख सड़क बुनियादी ढांचा विकास योजना प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत सड़कों से जोड़ा गया है। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने उच्च शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव की अध्यक्षता में बुधवार को वर्चुअल बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पीएमजीएसवाई के तहत निर्धारित मानदंडों को पूरा करने वाली लगभग सभी प्रमुख बस्तियों को जोड़ने वाली कुल 224.72 किलोमीटर की सड़क का निर्माण किया गया है।
प्रशासनिक सचिव, योजना, विकास एवं अनुश्रवण विभाग का प्रभारी सुषमा चौहान ने सीमावर्ती जिले के विकास परिदृश्य का जायजा लेने और प्रमुख क्षेत्र योजनाओं के तहत उपलब्धियों की समीक्षा के लिए वर्चुअल बैठक की। बैठक को आगे बढ़ाते हुए डीसी ने कहा वर्तमान में जिले में 38222 घरों में नल का पानी कनेक्शन दिया है, जबकि जल शक्ति मिशन योजना ने मार्च 2022 तक सभी 58067 घरों को जोड़ने की परिकल्पना की है। 96 प्रतिशत स्कूलों में पानी की सुविधा है, 99 प्रतिशत में शौचालय की सुविधा है और 99 प्रतिशत के पास बिजली कनेक्शन है। आयुष्मान भारत योजना के तहत उन्होंने कहा कि लगभग 1.46 लाख लाभार्थियों का सत्यापन किया गया है, जबकि 1138 ने लाभ भी उठाया है। कोविड प्रबंधन के बारे में उन्होंने कहा कि जिले ने 45+ आयु वर्ग में 100 प्रातिशत टीकाकरण हासिल कर लिया है, जबकि 3 सीमावर्ती गांवों को पूरी तरह से वयस्क टीकाकरण किया गया है। डीसी ने पीएमडीपी परियोजनाओं की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जिला अस्पताल सांबा में पीएचसी सुंब, पीएचसी उत्तरवहनी और अतिरिक्त ब्लॉक के 3 स्वीकृत भवनों का निर्माण पूरा कर लिया गया है।
उपायुक्त ने नाबार्ड, एसबीएम, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे पेंशन, सक्षम, पीएम-किसान, मुमकिन योजना, मनरेगा, पीएमएवाई-जी, बैक टू विलेज प्रोग्राम, बीएडीपी की अन्य केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत किए गए विकास कार्यों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी।