फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   adininistration

चैत्र नवरात्र में श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे मां कालिका के दर्शन

विज्ञापन
adininistration
रियासी। कोरोना वायरस के चलते जहां देशभर में लॉकडाउन है वहीं इसका असर आज से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र पर भी पड़ता दिख रहा है। प्रदेश के देवी मां के मंदिरों को जहां पहले ही बंद कर दिया गया था वहीं मंगलवार को डीसी रियासी उपायुक्त इंदू कंवल चिब ने प्रसिद्ध मां कालिका मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखने का आदेश दिया है। नवरात्र के दौरान केवल पुजारी को ही पूजा एवं आरती करने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन

उधर, रियासी में भी लॉकडाउन का व्यापक असर देखने को मिला है। इस दौरान सड़कें सुुनसान रहीं। किराना, फल-सब्जी, डेयरी और मेडिकल स्टोर खुले रहे। मगर लोग कम ही बाजार में निकले।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले के बाहरी इलाकों से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर रोक लगा दी गई है। नगर व आसपास आने-जाने वाले वाहनों को पुलिस नाके पर रोक कर चालकाें से पूछताछ के बाद ही अनुमति दी गई। अरनास में एक वाहन को कुछ देर रोक कर बाद में चेतावनी दे कर छोड़ा गया। किरयाना की दुकान पर नाममात्र ग्राहक पूजा की सामग्री लेने को पहुंचे, लेकिन उन्हें माता की चुनरी और मिठाई नहीं मिली। दोपहर दो बजे के बाद खोली गई दुकानों को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed