फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   adininistration

तवी नदी बैराज 10 महीने में होगा पूरा, 73.34 करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
adininistration
जम्मू। तवी नदी पर बैराज का काम 10 महीने में पूरा होगा। राज्य प्रशासनिक परिषद ने मंगलवार को 73.34 करोड़ रुपये से तवी बैराज निर्माण के संशोधित प्रोजेक्ट को मंजूरी प्रदान की। यह प्रोजेक्ट वर्ष 2010-11 में स्वीकृत किया गया था, जिस पर 70 करोड़ रुपये खर्च होना था।
विज्ञापन

श्रीनगर राजभवन में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में तवी कृत्रिम झील प्रोजेक्ट के एक हिस्से गेट वाले बैराज के संबंध में फैसला लिया गया कि इसे 10 महीने में पूरा किया जाना है। इसके दो अन्य प्रोजेक्ट तवी नदी विकास परियोजना और सुंदरीकरण व पर्यटक सुविधाओं के विकास का क्रियान्वयन शहर विकास विभाग तथा पर्यटन विभाग की ओर से किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य जम्मू संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देना है। इसके लिए नौकायान तथा वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों से जुड़ी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। 2010-11 में प्रोजेक्ट स्वीकृत होने के बाद ठेकेदार की लापरवाही की वजह से सात सात तक इस पर कोई काम नहीं हो पाया। इससे ठेका रद्द कर दिया गया। प्रोजेक्ट की राशि भी बढ़ गई।
विज्ञापन

प्रशासनिक परिषद ने 131.73 करोड़ रुपये के संशोधित प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। इसमें 73.34 करोड़ रुपये का अतिरिक्त ग्रांट होगा और अब तक खर्च हुई राशि 58.19 करोड़ रुपये शामिल होगी। बैराज का काम ई-टेंडरिंग के जरिये आवंटित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां बढेंगी, रोजगार के अवसर भी होंगे उपलब्ध
प्रोजेक्ट के पूरा होने पर वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियां बढ़ेंगी। साथ ही कृत्रिम झील के आसपास व्यावसायिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। साथ ही जम्मू शहर में पर्यटक भी आकर्षित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed