{"_id":"64eee97445aaa0c1c6065b23","slug":"actor-shahruactor-shahrukh-khan-visit-mata-vaishno-devi-before-release-of-film-jawankh-khan-visit-mata-vaishno-devi-before-release-of-film-jawan-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahrukh Khan: फिल्म जवान के रिलीज से पहले माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे शाहरुख खान, वीडियो आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahrukh Khan: फिल्म जवान के रिलीज से पहले माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे शाहरुख खान, वीडियो आया सामने
Wed, 30 Aug 2023 02:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 30 Aug 2023 02:28 PM IST
सार
शाहरुख खान एक बार फिर माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने के लिए पहुंचे हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
shahrukh khan
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान एक बार फिर माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने के लिए पहुंचे हैं। शाहरुख खान मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे कटड़ा पहुंचे। उन्होंने एक होटल में कुछ देर विश्राम किया। इसके बाद रात करीब 11 बजे वह ताराकटोरा मार्ग से भवन के लिए रवाना हुए। सूत्रों के अनुसार शाहरुख खान रात में ही दर्शन के बाद कटड़ा लौट आए। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में अभिनेता माता वैष्णो देवी के भवन की ओर बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने हुड वाली नीली जैकेट पहने हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपना चेहरा पूरी तरह से ढका हुआ है। क्लिप में वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारी, कुछ पुलिसकर्मी और सुपरस्टार के निजी सुरक्षाकर्मी देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ महीने में शाहरुख की यह दूसरी वैष्णो देवी यात्रा है। अभिनेता ने इससे पहले अपनी ब्लॉकबस्टर हिट 'पठान' की रिलीज से एक महीने पहले 11 दिसंबर 2022 में माता वैष्णो देवी का दौरा किया था।
जवान फिल्म एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है, जिसका निर्देशन तमिल फिल्म निर्माता एटली ने किया है। यह 7 सितंबर को सिनेमाघरों में देखी जाएगी। फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा भी हैं। इसमें दीपिका पादुकोण एक विशेष उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।