{"_id":"60c494b7eeabe2615f131e69","slug":"actor-and-model-prince-narula-said-i-will-miss-days-spent-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंस नरूला बोले: बहुत याद आएंगे कश्मीर में बिताए दिन, जल्द दोबारा लौटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंस नरूला बोले: बहुत याद आएंगे कश्मीर में बिताए दिन, जल्द दोबारा लौटेंगे
Sat, 12 Jun 2021 04:34 PM IST
प्रशांत कुमार
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 12 Jun 2021 04:34 PM IST
सार
प्रिंस रियलिटी शो एमटीवी रोडीज-12 और बिग बॉस-9 के विजेता भी रहे हैं। जबकि उनकी पत्नी युविका बॉलीवुड ओम शांति ओम के साथ साथ वर्ष 2015 में बिग बॉस में प्रतियोगी के तौर पर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Prince Narula
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर में कोरोना की लहर में कमी आने के बाद से बॉलीवुड क्रू शूटिंग के लिए आने शुरू हो गए हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले एक्टर और मॉडल प्रिंस नरूला और बॉलीवुड अभिनेत्री युविका चौधरी एक गाने के शूट के लिए कश्मीर पहुंचे हैं। इस गाने के लिए उन्होंने गुलमर्ग, सोनमर्ग और श्रीनगर की कई खूबसूरत जगहों पर शूटिंग की।
विज्ञापन
इस दौरान प्रिंस नरूला ने कहा कि वह पिछले चार दिन से यहां कश्मीर में शूट कर रहे हैं। शनिवार को वह वापस जा रहे हैं, यहां बिताए दिन काफी याद आएंगे। यहां का मौसम, खूबसूरती और लोकेशन बहुत अच्छी है।
विज्ञापन
प्रिंस ने कहा कि काफी अच्छा शूट रहा और वह जल्द दोबारा शूटिंग के लिए लौटेंगे। कहा कि शूटिंग के दौरान पूरी तरह से कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखा गया। प्रिंस ने कहा कि किताबों और रियल लाइफ में कश्मीर को देखने में बहुत अंतर है।
विज्ञापन