{"_id":"5e6fcc3f8ebc3ea8234006e8","slug":"action-samba-news-jmu2060965146","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर हाजिर पाए जाने पर एईई, जेई और मीटर रीडर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर हाजिर पाए जाने पर एईई, जेई और मीटर रीडर निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। बिजली विकास विभाग के खिलाफ मिल रही शिकायतों को देखते हुए उपायुक्त रोहित खजूरिया ने सोमवार को सिडको में बिजली विभाग के सब डिवीजन कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्हें सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई), जूनियर इंजीनियर (जेई) और मीटर रीडर नदारद मिले। उन्होंने इसका कड़ा संज्ञान लिया और तीनों को निलंबित कर दिया। उन्हें डीसी कार्यालय में अटैच किया गया।
उपायुक्त को उपभोक्ताओं से शिकायत मिल रही थी कि विद्युत विभाग के अधिकारी लोगों की समस्याओं का समाधान करने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। उन्हें अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए बिजली दफ्तर के कई चक्कर काटने पड़ते हैं। इसके बाद भी उनका समाधान नहीं हो पाता है। सोमवार को उपायुक्त ने इन शिकायतों के मद्देनजर बिजली दफ्तर पर छापा मारा। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी लोगों की शिकायतों को सुनने में आनाकानी कर रहे हैं। डीसी ने बिजली विभाग के प्रबंधन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया। डीसी ने आदेश दिया कि सभी कर्मचारी जांच रिपोर्ट के पूरा होने तक डीसी कार्यालय में संलग्न रहेंगे। डीसी ने जिले में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे जनता की शिकायतों को अत्यंत महत्व देने के अलावा कार्यालय में मौजूद रहें।