फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   action of traffic police

Jammu News: यातायात पुलिस हरकत में, नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर पांच दोपहिया वाहन जब्त

विज्ञापन
action of traffic police
नियमों का उल्लंघन करने पर पांच दो पहिया वाहन जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर में बिगड़ैल वाहन चालकों पर यातायात पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इंटेलिजेट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम सक्रिय होने के बाद चालान से बचने के लिए वाहन चालक नए पैंतरे अपना रहे हैं। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाकर पुलिस के ध्यान में लाया। अब हरकत में आए यातायात पुलिस विभाग ने एसएसपी फैजल कुरैशी के निर्देश पर कार्रवाई शुरू कर दी है। वीरवार को पांच ऐसे दोपहिया वाहन चालकों को जब्त किया गया, जिनकी नंबर प्लेट हटाने, ढकने और इससे छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई थी। यह कार्रवाई नरवाल में नाके पर की गई। जब्त किए गए वाहनों में जेके01एडी1658, जेके02सीबी1693, जेके02बीए1093, जेके02सीजे1657 और जेके14ई6112 शामिल हैं।

एसएसपी कुरैशी ने कहा कि कार्रवाई आगे भी जारी रखी जाएगी। अगर कोई भी वाहन चालक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को छिपाता नजर आएगा तो वाहन को मौके पर जब्त कर लिया जाएगा। इसके अलावा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान करने के साथ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। कहा कि वाहन चलाते वक्त सभी दस्तावेज साथ रखें। मोबाइल का प्रयोग न करें। दोपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करें, ट्रिपलिंग से बचें। चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें। रेड लाइट के दौरान जेब्रा क्रॉसिंग से पीछे ही गाड़ी रोकें। इन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed