फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   action

बडगाम और कुपवाड़ा में आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त, छह मददगार गिरफ्तार

विज्ञापन
action
श्रीनगर। पुलिस ने बडगाम व कुपवाड़ा जिले में आतंकियों का माड्यूल नष्ट कर जैश-ए-मोहम्मद व हिज्बुल मुजाहिदीन के छह समर्थकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से गोला-बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
विज्ञापन

बडगाम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन समर्थकों को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी बडगम के चडूरा इलाके में की गई। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया इस गिरोह के दो सदस्यों की पहचान डूनिवारा चडूरा के दिलावर सोफी और मागरपोरा चडूरा के समीर यूसुफ गनेई के तैर पर हुई है। जबकि तीसरा नाबालिग है। पुलिस के अनुसार, यह तीनों पिछले कुछ महीनों से इलाके में सक्रिय थे और आतंकवादियों को समर्थन दे रहे थे और इनको रहने की जगह और राशन मुहैया कराते थे। बडगाम जिले के एसएसपी अमोद नागपुरी ने बताया कि इनके कब्जे से गोला-बारूद और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है और मामले में प्रथामिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

-कुपवाड़ा में आठ माह से सक्रिय थे
उधर कुपवाड़ा जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की 5 बिहार टीम ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के 3 समर्थकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह तीनों पीओके में बैठे बशीर पीर उर्फ इम्तियाज आलम के संपर्क में थे। यह पिछले 8 महीने से जिले के क्रालपुरा इलाके में सक्त्रिस्य थे और उनके द्वारा अपने आका के निर्देशों पर कई गतिविधियों को अंजाम दिया गया था। इतना ही नहीं वह आतंकियों को हर संभव मदद प्रदान करते थे। साथ ही उन्हे जिले में नई भर्ती का जिमा भी दिया गया था। पुलिस ने बताया कि इनकी शिनाख्त कुननपोशपुरा के एजाज अहमद और दर्दसुन के मोहम्मद अलताफ के तौर पर हुई है। और इनके पास से गोला.बारूद और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed