फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   action

रेत, बजरी ले जा रहे पांच टिप्पर सीज

विज्ञापन
action
खनन विभाग और पुलिस द्वारा पकडे गए वाहन।
अखनूर। उप जिला में कई जगहों से पुलिस और जियोलॉजी माइनिंग डिपार्टमेंट ने अवैध तरीके से रेत बजरी आदि ले जा रहे पांच टिप्पर को सीज कर दिया। सरकार ने सरकारी भूमि से रेज, बजरी और पत्थर पर प्रतिबंध लगा रखा है।
विज्ञापन

बुधवार के जियोलॉजी विभाग के डीएमओ राकेश कुमार और थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा की अगुवाई में टीम ने विभिन्न क्षेत्र में नाके के दौरान अवैध तरीके से बजरी, रेत और पत्थर ले जा रहे पांच टिप्पर को रोक लिया। इस दौरान उनसे खनन के संबंध में दस्तावेज मांगे गए, चूंकि खनन पर प्रतिबंध लगा हुआ है, ऐसे में टिप्पर संचालक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। परंतु फिर भी कुछ टिप्पर ट्राली संचालक सरकारी नियम का उल्लंघन करके रेत, बजरी आदि को चोरी से ले जा रहे हैं। इससे पहले टीम सदस्यों ने चौकी चौरा, खौड़ उप जिला के नोनाथ क्षेत्र में बड़ी संख्या में टिप्पर, लोड वाहन अवैध तरीके से रेत बजरी ले जाते हुए पकडे़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed