{"_id":"5f9340d48ebc3ea965637cc2","slug":"action-jammu-city-news-jmu2214235179","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बेतरतीब खड़े 15 वाहन किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बेतरतीब खड़े 15 वाहन किए जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। मंडलायुक्त के आदेश के बाद हरकत में आई यातायात पुलिस ने शुक्रवार को गलत तरीके से गाड़ियां पार्क करने वालों पर कार्रवाई की। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बेतरतीब खड़ी की गईं 15 गाड़ियों को जब्त कर लिया। इनके चालकों पर जुर्माना भी लगाया गया है। वीरवार को मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने शहर का दौरा किया था। दरबार मूव की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे वर्मा ने देखा कि कई जगहों पर गलत पार्किंग है, जिसे हटाने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि शहर के कई बाजारों में अब भी अवैध पार्किंग है। जानकारी के अनुसार शहर के शालामार, पुरानी मंडी और सुपर बाजार आदि में सड़कों के पास अवैध तरीके से गाड़ियां खड़ी की जा रही हैं।
यातायात पुलिस जम्मू के एसएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि शहर में रांग पार्किंग वाली 15 गाड़ियों को उठाया गया है। कार्रवाई के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। इस समय त्योहारी सीजन चल रहा है, इसलिए शहर के व्यापार मंडल संगठन भी पुलिस का सहयोग करें। किसी भी बाजार में रांग और अवैध पार्किंग में वाहनों को न लगने दें। यदि पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाती है तो सहयोग करें। इसी से शहर में यातायात व्यवस्था पटरी पर लौटेगी।
एसएसपी का कहना है कि शहर में कई जगहों पर पार्किंग की आवश्यकता है। कई जगहों पर डिवाइडर बनाने की जरूरी है। इसके लिए जिला प्रशासन से बात की गई है। जल्द ही बस स्टैंड में पार्किंग भी शुरू होगी। गलत तरीके से गाड़ी पार्क करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।