फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   action

नियम तोड़ने वालों वाहन चालकों के काटे चालान

विज्ञापन
action
डोगरा चौक में नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग करती यातायात पुलिस।
जम्मू। ट्रैफिक पुलिस ने वीरवार को पूरे संभाग में यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया। नेशनल हाईवे से लेकर शहर और ग्रामीण इलाकों के चौक-चौराहों पर नाके लगाकर बिगडै़ल वाहन चालकों के चालान काटे गए। इस अभियान के दौरान छह हजार से अधिक चालान संभाग भर में काटे गए हैं। रियासी, उधमपुर, कटड़ा, राजोरी, पुंछ, सांबा, कठुआ और जम्मू में जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस ने नाके लगाए। 100 से अधिक वाहनों को जब्त किया गया है। जम्मू में डोगरा चौक, पंजतीर्थी के पास, विक्रम चौकी आदि स्थानों पर भी नाकाबंदी की गई। एसएसपी मोहन लाल कैंथ ने बताया कि अभी व्यवसायिक वाहनों की मूवमेंट कम ही है। निजी वाहन ही मुख्य रूप से चल रहे हैं, लेकिन ढील की वजह से निजी वाहन चालकों की ओर से नियम तोड़े जा रहे हैैं। इसको लेकर कार्रवाई की गई है। साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों में भी ओवरलोडिंग हो रही है, जिसे रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। लखनपुर से लेकर पुंछ तक वाहनों की चेकिंग की जा रही है। वीरवार को यहां तकरीबन तीन हजार चालान काटे गए हैं। सिर्फ पांच जिलों में ही यह कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार उधमपुर, रियासी, रामनब, किश्तवाड़, डोडा आदि में भी इतने ही चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed