फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   action,incroachment,jammu news

नई बस्ती में नाले पर 30 साल से चल रहीं अवैध दुकानें हटाईं, विरोध में उतरे दुकानदार

विज्ञापन
action,incroachment,jammu news
जम्मू। शहर में नालों से अतिक्रमण हटाने का काम नगर निगम ने शुरू कर दिया है। शनिवार को नई बस्ती से इसकी शुरुआत की गई। यहां सब्जी मंडी में स्थित चार अवैध दुकानों को हटाया गया। दुकानदारों ने इसका विरोध किया, लेकिन नगर निगम अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई जारी रखी।
विज्ञापन

दुकानदारों ने रोष जताते कहा कि वे यहां 30 साल से दुकानें चला रहे हैं। बिना नोटिस दिए नगर निगम ने कार्रवाई की है। अधिकारियों के अनुसार यहां पर लोगों ने नाले पर पक्की दुकानें बना ली हैं। अतिक्रमण होने के कारण नाले पूरी तरह से साफ नहीं हो रहे। बारिश होने पर जलभराव हो रहा है, इससे लोगों को ही परेशानी के साथ नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। अतिक्रमण तमाम नालों किनारे से हटाया जाएगा और इन्हें चौड़ा किया जाएगा। इसे बारिश का पानी ओवरफलो नहीं होगा। इस बार भी बरसात में सतवारी और नई बस्ती इलाका जलमग्न हा गया था।
विज्ञापन

-------
यहां भी हटाया जाएगा अतिक्रमण
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार अब नानक नगर, कालिका कॉलोनी, बस स्टैंड, शिव नगर और अन्य बड़े नालों के किनारे हुआ अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए टीमाें का गठन कर दिया गया है। अब रोस्टर के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मौसम खराब हुआ तो फिर
जलमग्न हो जाएगा शहर
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम खराब रह सकता है। भारी बारिश की चेतावनी है, ऐसे में फिर से शहर के जलमग्न होने की संभावना है। इससे पहले ही नगर निगम ने अब अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया है। नालों के आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।
----------
अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया है। नई बस्ती में नाले के ऊपर दुकानें बनाई गई थीं, इन्हें हटा दिया गया है। नाले को चौड़ा किया जाएगा। बरसात में यहां मुसीबत खड़ी हो रही थी।

- राजेश गुप्ता, मुख्य इनफोरसमेंट अधिकारी, नगर निगम जम्मू
------
शहर को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। इससे बरसात के मौसम में लोगों को परेशानी नहीं होगी। शहरवासी नगर निगम का सहयोग करें, ताकि नुकसान से बजा जा सके। अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा।
- चंद्र मोहन गुप्ता, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed