{"_id":"610ead4b8ebc3ef41923c040","slug":"action-billawer-news-jmu2410841153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में मास्क न पहने वालों से वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में मास्क न पहने वालों से वसूला जुर्माना
विज्ञापन
बिलावर। प्रशासन की ओर से शनिवार को बिलावर कस्बे के साथ देवल और फिंतर के बाजारों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बाजार में मास्क का उपयोग न करने वालों पर जुर्माना लगाया गया।
तहसीलदार बिलावर पंकज शर्मा ने बताया कि सरकारी आदेशों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और 4000 रुपये जुर्माना वसूला गया है। बिलावर कस्बे के मुख्य बाजार में लाउडस्पीकर के माध्यम से दुकानदारों से अपील की गई कि सभी दुकानदार मास्क का उपयोग करें। अपनी दुकानों पर 3 व्यक्तियों से अधिक की भीड़ इकट्ठा न होने दें।
अधिकारी ने बताया कि दुकानदारों को सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार ही अपनी दुकानें खोलें और शाम 7:00 बजे सभी दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर दें। अधिकारी ने कहा कि जो लोग सरकारी आदेशों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद