फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   action

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर दुकानदारों लगाया जुर्माना

विज्ञापन
action
अखनूर। एसडीएम चंद किशोर शर्मा ने तहसीलदार सुरिंदर सिंह, नायब तहसीलदार अशोक कुमार और अन्य अधिकारियों के साथ गुड़ा ब्राह्मणा, पलवां और सोहल क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर दो दुकान मालिकों सहित आठ पर पांच हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सरकार ने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया है। अखनूर में शनिवार को 642 व्यक्तियों का रैपिड टेस्टिंग किया गया और 57 व्यक्तियों का परीक्षण सकारात्मक रहा। एसडीएम ने सरकारी एचएसएस में कोविड संक्रमित व्यक्तियों को चिकित्सा किट वितरित की। इसी तरह चौकी चौरा अनुमंडल में भी 300 व्यक्तियों पर रैपिड टेस्टिंग की गई और 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ज्यौड़िया तहसील में दो गांवों मुठी और चक भगवान को पहले ही माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। ढोक खालसा गांव के लगभग 13 व्यक्तियों ने शनिवार को सकारात्मक परीक्षण किया। प्रशासन ने निर्वाचित प्रतिनिधियों से इस महामारी के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने और कोविड एसओपी का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर दो दुकानदार गिरफ्तार
सांबा। जिला पुलिस ने कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में दो दुकानदारों को हिरासत में लिया है। जिला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को शिकायत मिली थी कि कुछ दुकानदार कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना प्रभारी सुधीर सदोत्रा ने अपने जवानों के साथ गांव कटली के शीलाबंती मंदिर के निकट करियाना की दुकान चला रहे सचिन शर्मा और फास्ट फूड की दुकान चला रहे अक्षय कुमार निवासी कटली को गिरफ्तार किया। सांबा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि कोविड-19 की एसओपी का पूरी तरह से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed