फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accused of amarnath terrorist attack let terrorist sandeep sharma story

मोहब्बत ने हिंदू युवक को बनाया लश्कर का आतंकी, करतूतें भी देखिए

Tue, 11 Jul 2017 12:21 PM IST
amarujala.com, Presented By : विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By : विकास जांगड़ा Updated Tue, 11 Jul 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
accused of amarnath terrorist attack let terrorist sandeep sharma story
terrorist sandeep sharma
एक कश्मीरी लड़की के प्यार में यूपी के मुजफ्फरनगर का हिंदू युवक संदीप लश्कर का आतंकी आदिल बन गया। इन दोनों नामों का इस्तेमाल वह सुरक्षा बलों को चकमा देने के लिए करता था। आदिल इसलिए ताकि न तो स्थानीय लोगों को किसी प्रकार का शक हो और न ही सुरक्षा एजेंसियों को। इसके साथ ही आतंकियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने में संदीप कुमार शर्मा नाम के इस्तेमाल से सुरक्षा बलों को शक नहीं रह जाता।
विज्ञापन


गैर कश्मीरी हिंदू की गिरफ्तारी का यह पहला मामला
आतंकी संगठन से जुड़े किसी गैर कश्मीरी हिंदू की गिरफ्तारी का यह पहला मामला है। संदीप के साथ इस कार्रवाई में मुनीब शाह नामक आतंकी भी हत्थे चढ़ा है। संदीप, आदिल के नाम से आतंकी गिरोह में शामिल था, जिसने पिछले महीने दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग के अच्छाबल में एसएचओ फिरोज अहमद डार सहित छह पुलिसकर्मियों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन

इससे पहले भी दिया कई आतंकी घटनाओं को अंजाम

इन आतंकी घटनाओं में शामिल
-3 जून, 2017: सेना के काफिले पर हमला, जिसमें दो सैनिकों की मौत हो गई थी
-13 जून, 2017: अनंतनाग जिले में रिटायर्ड जज के आवास के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों से हथियार छीने
-16 जून, 2017: अनंतनाग में पुलिस अधिकारी फिरोज अहमद डार एवं पांच अन्य पुलिसकर्मियों की हत्या
- इसके अलावा वह कश्मीर में बैंक और एटीएम लूट की वारदात में भी शामिल था
- इस साल मार्च में चोरी की एक वारदात में गिरफ्तारी लेकिन बाद में जमानत पर छूटा 

अपराधी भी अब आतंकवाद का दामन थाम रहे हैं। निश्चित रूप से यह नई चुनौती है। आने वाले दिनों में हमें बिल्कुल नए हालात का सामना करना पड़ेगा। कश्मीर आने वाले कामगारों को लेकर काफी सावधानी बरतनी होगी क्योंकि उनकी बीती जिंदगी के बारे में हमें कुछ भी मालूम नहीं है। 
-मुनीर खान,आईजी, जेके पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed