फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   According to the Meteorological Centre Srinagar, there is a three-day 'Orange Alert' for Jammu and Kashmir.

J&K Weather Alert: 28 से 30 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी; बाढ़-भूस्खलन का खतरा, जानें मौसम का पूरा अपडेट

Fri, 24 Jul 2026 07:19 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 24 Jul 2026 07:19 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने 28 से 30 जुलाई तक जम्मू संभाग में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
According to the Meteorological Centre Srinagar, there is a three-day 'Orange Alert' for Jammu and Kashmir.
जम्मू कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार की सुबह भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। दोपहर के बाद मौसम में सुधार देखा गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के मुताबिक 27 जुलाई तक सुबह-शाम रुक-रुक कर बारिश होगी। बीच-बीच में धूप भी निकलेगी। 28 से 30 जुलाई तक जम्मू संभाग में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इन तीन दिनों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन व बाढ़ की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

इस समय चिनाब, तवी, झेलम, बसंतर सहित प्रदेश भर की नदियां-नाले उफान पर हैं। उधर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तीसरे दिन भी बंद रहा। ट्रकों की लंबी कतार लगी रही। पिछले चौबीस घंटों में सबसे अधिक बारिश 96.5 मिमी उधमपुर दर्ज की गई। दूसरे स्थान पर बटोत रहा। यहां 84.2 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। दोपहर के बाद बारिश रुकी और कुछ ही समय बाद धूप निकल आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटों में सुुबह 8:30 बजे तक बारिश का आंकड़ा
कश्मीर संभाग
  • श्रीनगर : 0.6 मिमी-
  • काजीगुंड : 40.2 मिमी
  • पहलगाम : 25.4 मिमी
  • कुपवाड़ा: 0.5 मिमी
  • कोकरनाग : 39.3 मिमी
  • गुलमर्ग : 10.6 मिमी
  • बारामुला : 1.5 मिमी
  • पांपोर : 6.0 मिमी
  • अवंतिपोरा : 2.2 मिमी
  • बटकूट : 14.5 मिमी
  • वेरीनाग : 45.6 मिमी
  • कुलगाम : 28.4 मिमी
  • संगम : 13.0 मिमी
  • खुडवनी : 14.0 मिमी
विज्ञापन

जम्मू संभाग
  • जम्मू : 25.2 मिमी
  • बनिहाल : 38.3 मिमी
  • बटोत : 84.2 मिमी
  • कटड़ा : 45.1 मिमी
  • भद्रवाह : 65.7 मिमी
  • कठुआ : 44.8 मिमी
  • जम्मू एयरपोर्ट : 26.0 मिमी
  • उधमपुर : 96.5 मिमी
  • रामबन : 69.5 मिमी
  • पुंछ : 7.5 मिमी
  • किश्तवाड़ : 27.0 मिमी
  • राजोरी : - मिमी
  • रियासी : 27.5 मिमी
  • डोडा : 35.0 मिमी

झेलम का जलस्तर खतरे के निशान के पास

झेलम नदी का जलस्तर शुक्रवार की सुबह संगम और पांपोर जैसे मुख्य गेज स्टेशनों पर कम होता रहा। हालांकि राम मुंशी बाग में नदी का जलस्तर अभी भी बाढ़ घोषित वाले निशान से ऊपर बना हुआ था। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग की ताजा गेज रीडिंग के मुताबिक राम मुंशी बाग में पानी का स्तर 19.07 फीट था और इसमें गिरावट आ रही थी। यह स्तर बाढ़ घोषित करने के निशान (18 फीट) से ऊपर था लेकिन खतरे के निशान (21 फीट) से नीचे था। अशम और वुलर में पानी के स्तर में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई लेकिन वे बाढ़ घोषित करने वाले अपने-अपने स्तर से नीचे ही बने रहे।

60 किमी प्रतिघंटे की गति से चल सकती है हवामौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक डॉ. मुख्तार अहमद ने बताया कि 28 से 30 जुलाई तक जम्मू संभाग में तीन दिन भारी बारिश की संभावना है। कश्मीर संभाग में यलो अलर्ट रहेगा। कई जगहों पर 60 किमी प्रतिघंटे की गति से हवा चल सकती है। 28 जुलाई तक प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने अचानक बाढ़, पहाड़ों से पत्थर गिरने और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed