फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

सीढ़ी से लुढ़ककर पटवारी की मौत

विज्ञापन
accident
मृतक पटवारी युद्धवीर की फाइल फोटो - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। सीढ़ी से लुढ़ककर राजस्व विभाग के एक पटवारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपजिला अस्पताल लाया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। क्षेत्र के सीमावर्ती गांव ब्यासपुर परलाह निवासी युद्धवीर सिंह पुत्र बलवंत सिंह राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर तैनात था। परिजनों के अनुसार रविवार रात बिजली की तार जोड़ने के लिए वो सीढ़ी से बिजली के पोल तक चढ़ रहा था कि सीढ़ी का डंडा टूट गया और युद्धवीर जमीन पर गिर पड़ा। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उसे उपजिला अस्पताल आरएस पुरा ले गए, जहां उसका निरीक्षण कर डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। युद्धवीर अपने पीछे पत्नी व दो बेटियों को छोड़ गए हैं। सोमवार को पटवार एसोसिएशन की ओर से भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed