फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

कारों की आमने- सामने की टक्कर में महिला घायल

विज्ञापन
accident
आमने- सामने की टक्कर के चलते नहर में गीरी पडी कार - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। चौहाला-चक्क इस्लाम सड़क मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने हुई टक्कर में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी पहचान सुषमा देवी (50) पत्नी वेद प्रकाश के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि दोनों कारों के बीच हुई टक्कर के चलते बेटे सुरेंद्र कुमार के साथ कार में जा रही सुषमा देवी की कार से दूसरी कार टकराने पर कार नहर में जा गिरी, जिसके चलते सुरेंद्र को मामूली व सुषमा को अधिक चोटें आई। पास के लोगों ने इन दोनों को उपजिला अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर सुरेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सुषमा देवी को गंभीर चोटें आने पर जम्मू मेडिकल कालेज भेजा गया। घटना स्थल से दूसरा कार चालक कार छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed