{"_id":"62225ec5950db571216991ed","slug":"accident-ramban-news-jmu2550626188","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबन टाटा सूमो हादसे में घायल व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबन टाटा सूमो हादसे में घायल व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
रामबन। जिले में वीरवार को हुई टाटा सूमो दुर्घटना में घायल हुए एक व्यक्ति ने जीएमसी जम्मू ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया है। पुलिस ने मृतक की पहचान गुलाब सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी बजमस्ता रामबन बताई है।
गुरुवार दोपहर मेहर नीरा कांथी लिंक रोड पर कांथी के पास एक टाटा सूमो (जेके19-2928) 250 फुट गहरी खाई में लुढ़क गई थी। इसमें मृतक गुलाब सिंह समेत दो अन्य लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि वाहन के चालक मशकूर अहमद पुत्र गुल मुश्ताक अहमद निवासी छब्बा दामोटे और एक यात्री निसार अहमद पुत्र मोहम्मद अनवर करनसूल दामोटे को जिला अस्पताल रामबन में भर्ती कराया गया।
जबकि गुलाब सिंह को राजकीय चिकित्सा के लिए जीएमसी रेफर कर दिया गया था। जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि उनके शव को रामबन वापस लाया गया है, और अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया है।