फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

रामबन में हाईवे पर हुए दो सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल

विज्ञापन
accident
रामबन। रामबन जिले में शनिवार को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हुए दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत डिगडोल इलाके में शनिवार सुबह चार बजे हुआ, जिसमें रामबन से रामसू की और जा रहा मुर्गियों से लदा टाटा मोबाइल वाहन अनियंत्रित होकर करीब 400 फुट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंच एसएचओ रामबन सुनील शर्मा ने पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान चालक राउफ अहमद पुत्र मोहम्मद रफीक और मोहम्मद उस्मान मन्हास पुत्र एयाज मन्हास दीनू दोनों निवासी मगरकोट रामसू रामबन के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में सैकड़ों मुर्गियों की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरा हादसा शनिवार सुबह छह बजे जम्मू से श्रीनगर की और जा रहा किराना से लदा ट्रक बनिहाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत चमबलवास इलाके में अनियंत्रित होकर 200 फुट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक मयस्सर अहमद (24) पुत्र बशीर अहमद निवासी पुलवामा कश्मीर की मौत हो गई। वहीं, बासद अहमद (20) और फुरकान अल्ताफ अहमद (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए उपजिला अस्पताल बनिहाल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed