{"_id":"6413824bc7d80188500dbc24","slug":"accident-news-jammu-news-c-10-jam1008-70426-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Accident: तेज रफ्तार टिप्पर ने ऑटो रिक्शा को रौंदा, चालक सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Accident: तेज रफ्तार टिप्पर ने ऑटो रिक्शा को रौंदा, चालक सहित दो की मौत
Fri, 17 Mar 2023 01:24 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:24 PM IST
सार
स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे इस कार्य में टाइल छोड़कर उक्त टिप्पर वापस जा रहा था। तभी रास्ते में टिप्पर ने सामने से आ रहे ऑटो को रौंद दिया। इसके बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : इंटरनेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक तेज रफ्तार टिप्पर ने ऑटो रिक्शा को रौंद दिया। इसमें चालक समेत दो की मौत हो गई। दोनों दोस्त थे। हादसा बुधवार रात 12 बजे के करीब सिद्दड़ा पंजतीर्थि रोड पर हुआ। मृतक गुज्जर नगर के रहने वाले थे। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने टिप्पर चालक को हिरासत में लिया है। टिप्पर भी जब्त किया गया है। मृतकों की पहचान जमील अहमद(32) और मोहम्मद अल्ताफ(32) निवासी गुज्जर नगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मोहम्मद अल्ताफ का ऑटो रिक्शा था, जो उसका दोस्त जमील और वह दोनों मिलकर बारी-बारी और कभी-कभी साथ भी चलाते थे। बुधवार रात करीब 10 बजे जमील और अल्ताफ दोनों ने गुज्जर नगर ऑटो स्टैंड से कुछ सवारियों को उठाया। उन्हें छोड़ने के लिए सिद्दड़ा में बतरा अस्पताल जाना था। दोनों सवारियों को लेकर निकल गए। रात करीब 12 बजे सवारियों को छोड़कर दोनों सिद्दड़ा की तरफ से पंजतीर्थि आ रहे थे। इस दौरान एक टिप्पर ने उन्हें टक्कर मार दी। एक तरह से कुचल दिया। इससे ऑटो में सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पास से गुजरने वाले लोगों ने पंजतीर्थि पुलिस नाके पर दी। पुलिस की फ्लाइंग टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
एसपीओ परवीन कुमार ने दोनों को जीएमसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया, लेकिन तब पहचान नहीं हो पाई। वीरवार सुबह दोनों की पहचान हुई। इसके बाद इनके परिवारों को सूचित किया गया। परिवार की मौजूदगी में दोनों का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन
टाइल छोड़कर आ रहा था टिप्पर
पक्का डंगा पुलिस थाना प्रभारी के अनुसार शहर के बीसी रोड स्थित सड़क किनारे टाइल लगाने का काम चल रहा है। स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे इस कार्य में टाइल छोड़कर उक्त टिप्पर वापस जा रहा था। तभी रास्ते में टिप्पर ने सामने से आ रहे ऑटो को रौंद दिया। इसके बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उसकी पहचान कर चालक को हिरासत में ले लिया।
एक कमरे में बसर करता है जमील का परिवार
जमील अहमद लोअर गुज्जर नगर में रहता था। उसकी पत्नी हरशा बेगम और दो बच्चे आसिया और आसिफ एक कमरे में रहते हैं, क्योंकि जमील अपने चार भाइयों के साथ एक ही घर में रहता है, तो सबके हिस्से में एक-एक कमरा ही आया है। जमील की पत्नी का कहना है कि बुधवार को जमील बच्चों के साथ था। साथ में सबने खाना खाया। इसके बाद वह ऑटो लेकर निकल गया।
क्या पता था हमारे साथ अंतिम बार खा रहा खाना
हरशा का कहना है कि जमील दिन-रात ऑटो चलाकर बच्चों को अच्छी तालीम देने का प्रयास कर रहा था। बुधवार को भी वह हमारे साथ खाना खाकर रोज की तरह निकल गया। क्या पता था कि वह अंतिम बार हमारे साथ खाना खा रहा है। हरशा का कहना है कि समझ में नहीं आ रह कि अब परिवार कैसे चलेगा। दिन रात ऑटो चलाकर भी गुजारा नहीं होता था तो अब कैसे चलेगा।
खनन में शामिल था टिप्परः तनवीर
जमील के भाई तनवीर का कहना है कि टक्कर मारने वाला टिप्पर गलत साइड से जा रहा था। हमें जानकारी मिली है कि पुलिस से बचकर भागने के दौरान उसके चालक ने टक्कर मारी। टिप्पर चालक पर कार्रवाई होनी चाहिए।
दोस्त की मदद करता था अल्ताफ
मोहम्मद अल्ताफ के पिता मोहम्मद इकबाल का कहना है कि जमील और अल्ताफ दोनों दोस्त थे। ऑटो रिक्शा उसका खुद का था। वह खुद भी इसे चलाता था और अपने दोस्त जमील को भी चलाने के लिए देता था, ताकि वह अपने परिवार की रोजी रोटी कमा सके। दोनों अक्सर साथ ही जाते थे। बुधवार को भी दोनों साथ ही रात में करीब 9 बजे घर से निकले थे। लौटते वक्त यह हादसा हो गया।
दोनों अपने तीन-तीन भाइयों को छोड़ गए
जानकारी के अनुसार मृतक जमील और अल्ताफ के तीन-तीन भाई हैं। एक तरफ यहां जमील के भाई तनवीर ने कहा कि हम चार भाई थे, अब तो तीन रह गए। उधर, अल्ताफ के पिता इकबाल का कहना है कि मेरे चार बेटे थे, अब तीन रह गए।
तवी नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
तवी नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। नेहरू मार्केट पुलिस चौकी वेयर हाउस द्वारा शव को कब्जे में लिया गया है। वीरवार को कुछ लोगों ने पुलिस चौकी में इसकी सूचना दी। बताया कि चौथे पुल के पास तवी में एक व्यक्ति का शव तैर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची। व्यक्ति ने चप्पल पहन रखी थी और शरीर पर कपड़े भी थे। पुलिस ने शव को जीएमसी के शवगृह में पहचान के लिए रखा हुआ है। ब्यूरो