{"_id":"6504c3e3597493e5e1009057","slug":"accident-news-jammu-news-c-10-jam1006-203536-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केनाल रोड में सुबह आठ बजे हुआ हादसा, ट्रक की चपेट में आया कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के केनाल रोड में ट्रक की टक्कर से आईआरपी की सातवीं बटालियन में तैनात सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह आठ बजे की है। कांस्टेबल मनोज कुमार ड्यूटी ज्वाइन करने जिला पुलिस लाइन जम्मू जा रहा था। इस दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिवार और पुलिस महकमे में शोक की लहर है।
मृतक कांस्टेबल मनोज कुमार मंडलीक नगर फेज दो का रहने वाला है। उसकी आयु 50 साल बताई जा रही है। वह कुछ समय से छुट्टी पर था। शनिवार को बाइक से ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए जिला पुलिस लाइन (डीपीएल) जम्मू जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे कांस्टेबल नीचे गिर गया और उसे गंभीर चोटें आई।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और लोगाें ने कांस्टेबल को जीएमसी पहुंचाया। डाॅक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में नवाबाद पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था। ब्यूरो
विज्ञापन
-- -
सुरक्षा दीवार गिरने से महिला की मौत
जम्मू। नगरोटा मस्जिद गली में सुरक्षा दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान सुनीता यादव पत्नी विजय यादव छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। अचानक गिरी दीवार की चपेट में आने से सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उसे जीएमसी जम्मू लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा है। ब्यूरो