फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident,jammu news,one dead

बाइक से गिरे बुजुर्ग को टैंकर ने कुचला, मौके पर ही मौत

विज्ञापन
accident,jammu news,one dead
जम्मू। शहर के गांधी नगर मेन स्टॉप पर वीरवार को सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग सुरिंदर कुमार अरनिया का रहने वाला था, जो किसी व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर घर जा रहा था। उसके पास एक कपड़ों की पोटली थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह बाइक के पीछे बैठा था और उसका संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। जैसे ही बुजुर्ग नीचे गिरा तो पीछे से आ रहा एक टैंकर उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। इससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जीएमसी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस ने टैंकर नंबर (जेके12 9585) को कब्जे में लेकर चालक मकसूद अहमद निवासी पुंछ को हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, जिस बाइक के पीछे बैठकर बुजुर्ग जा रहा था, उसके चालक का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बाइक चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed