फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

ऑटो और कार की टक्कर में सात लोग गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
accident
रामकोट। तहसील की हमदाना-धार सड़क पर ऑटो और कार की टक्कर में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी अनुसार सोमवार रात सवा नौ बजे के करीब ऑटो और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें लोड कैरियर ऑटो नंबर जेके-02 बीटी-9023 में सवार तीन लोग और कार नंबर जेके-08 एफ-1349 में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल बिलावर ले जाया गया है। इसमें रिश्का ठाकुर (3) पुत्री रसपॉल निवासी सैलना तहसील रामकोट की गंभीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया है। अन्य घायलों की पहचान आकाश सिंह (5) पुत्र अजीत सिंह निवासी बरोटा तहसील रामकोट, हंस राज (58) पुत्र जमेतु राम निवासी धराल्ता बिलावर, अशोक कुमार (42) पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी तिल्ला बिलावर, रीता देवी (30) पत्नी अजीत सिंह निवासी बरोटा तहसील रामकोट, अजीत सिंह (35) पुत्र राजिंदर सिंह निवासी बरोटा तहसील रामकोट, ज्योति देवी (27) पत्नी रसपॉल निवासी सैलना तहसील रामकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed