{"_id":"5f0b5a3e8ebc3e63687ea10f","slug":"accident-jammu-news-jmu214169288","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार नहर में गिरी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार नहर में गिरी, चालक की मौत
विज्ञापन
आरएस पुरा में अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुर। एक कार जेके 02 बी ई-9700 अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। उसकी पहचान मोहम्मद आजम के पुत्र बाबर आजम निवासी गांव चोहला तहसील आरएस पुरा जिला जम्मू के रूप में हुई। हादसा सिंबल से चोहला के रास्ते टांडा के पास हुआ। आसपास के लोगों ने बताया कि कार के नहर में गिरने पर जोरदार आवाज आई। जब लोग वहां पहुंचे तो देखा कि कार नहर में गिरी पड़ी है। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को बाहर निकलवाया तो और उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-------------------
कार-बाइक दुर्घटना में तीन घायल
आरएस पुरा। चौहाला मोड़ के पास कार व बाइक की टक्कर मेें तीन लोग घायल हो गए। मौके पर से कार चालक भाग निकला। घायलों की पहचान ज्ञानचंद, गारी लाल, विकास कुमार निवासी गांव रंगपुर मलानिया आरएस पुरा के रूप में हुई। यह तीनों बाइक पर जा रहे थे। इनके घायल होने पर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने तीनों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।