फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

बिजली गिरने से 50 से अधिक भेड़ बकरियों की मौत

विज्ञापन
accident
राजोरी। बिजली गिरने से बुद्धल में 50 से अधिक भेड़ बकरियों को मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रिछ बगला ढोक में रहीम उल्लाह नामक बक्करवाल परिवार 50 से अधिक भेड़ बकरियों के साथ ठहरा था। वीरवार शाम को क्षेत्र में मौसम खराब हो गया और बिजली गरजने लगी। इस बीच तेज आवाज के साथ बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने से 50 से अधिक भेड़ बकरियों की मौत हो गई।
विज्ञापन

एसएचओ सोमराज ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का दौरा कर पाया कि बक्करवाल परिवार की भेड़ बकरियां मरी पड़ी हैं। इस बारे में पशुपालन विभाग व जिला प्रशासन को सूचना दी गई। पीड़ित रहीम उल्लाह ने बताया कि वह परिवार व भेड़ बकरियों के साथ रिछ बगला ढोक में ठहरे थे, लेकिन खुदा के कहर ने उनको बरबाद कर दिया है। पीड़ित ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई कि भेड़ बकरियों की मौत के बाद वे बिल्कुल सड़क पर आ गए हैं। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed