फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

झज्जर कोटली हादसे में एक और घायल की मौत

विज्ञापन
accident
जम्मू। झज्जर कोटली में हुए सड़क हादसे में घायल एक और मजदूर की मौत हो गई। इसे पंजाब के अस्पताल में ले जाया गया था। यहां इसने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है। अन्य एक अज्ञात मजदूर की हालत भी अभी गंभीर बनी हुई है। बाकी के चार लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है। मरने वाला इनाल चौधरी बिहार का रहने वाला था। इसे सुबह ही अमृतसर ले जाया गया। देर रात को उपचार के दौरान वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, इस हादसे में मारे गए तीन मजदूरों में से दो का पोस्टमार्टम कर उनके शव परिवार को सौंप दिए गए हैं। एक का अभी पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। क्योंकि उसकी पहचान नहीं हो पाई है। हादसे में मारे गए सैन्यकर्मी दलजीत सिंह का भी पोस्टमार्टम कर शव परिवार को सौंप दिया गया है। श्रीनगर से जम्मू आ रही जाइलो कार झज्जर कोटली के नंदनी के पास डिवाइवर से टकरा गई थी। इसमें तीन मजदूरों और एक सैन्यकर्मी की मौके पर मौत हो गई थी। छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें से एक और की मौत हो गई।
विज्ञापन

---
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत
25 अक्तूबर को अरनिया में सड़क हादसे में घायल एक बुजुर्ग की शुक्रवार को जीएमसी में मौत हो गई। 80 साल के प्रीतम सिंह सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इसके बाद से उनका उपचार जीएमसी में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तवी से शव बरामद
जम्मू। नवाबाद पुलिस स्टेशन अंतर्गत मंदिर मस्जिद प्वाइंट की तरफ तवी नदी से शुक्रवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पहचान के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed